मामलों की त्वरित व निष्पक्ष जांच जरूरी

By Edited By: Publish:Sat, 23 Aug 2014 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 23 Aug 2014 10:53 PM (IST)
मामलों की त्वरित व निष्पक्ष जांच जरूरी

शिवहर, संस : अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार समिति की बैठक जिलाधिकारी कुमार विनोद नारायण सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई। डीएम ने कहा कि किसी को भी अत्याचार एवं प्रताड़ित करने का अधिकार भारतीय संविधान में नही है। इसके निवारण के लिए प्रशासन तैयार है। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले का त्वरित निष्पादन और निष्पक्ष जांच जरूरी है। बैठक में अनुसूचित जाति थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि कुल 12 मामले अभी थाने में चल रहे हैं। डीएम ने उसके शीघ्र निष्पादन की बात कही। बैठक में एसपी सुनील कुमार, डीडीसी अशोक कुमार सिंह, समिति सदस्य निहारिका देवी, लोक अभियोजक, सामाजिक कार्यकर्ता रानी गुप्ता, डीपीआरओ अमिताभ अमित सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी