गर्भवती महिलाएं बरतें विशेष एहतियात

By Edited By: Publish:Wed, 11 Jun 2014 08:47 PM (IST) Updated:Wed, 11 Jun 2014 08:47 PM (IST)
गर्भवती महिलाएं बरतें विशेष एहतियात

शिवहर, संवाद सहयोगी : मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित तीन दिवसीय गर्भवती महिलाओं के आहार एवं देखरेख विषयक प्रशिक्षण का बुधवार को केंद्र समन्वयक डॉ.आरके मंडल की उपस्थिति में समापन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से आयी दो दर्जन से अधिक महिलाओं के कृषि विज्ञान केन्द्र की गृह विज्ञान विशेषज्ञ कनक कुमारी द्वारा तीन दिनों तक महिलाओं के गर्भावस्था के दौरान खानपान उचित देखरेख, मद्यपान, धूम्रपान से बचने, पानी अधिक पीने, साफ सफाई आदि के बारे में जानकारियां दी गयी। बताया गया कि नवजात की जान मां के ही रहन सहन और परहेज पर आधारित है। महिलाओं में इस प्रशिक्षण के प्रति गहरी रुचि देखने को मिली।

chat bot
आपका साथी