सांप के काटने से किशोर की मौत

अमनौर थाना क्षेत्र के ढोरलाही अभिमान गांव में सर्प दंश से एक किशोर की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:05 AM (IST)
सांप के काटने से किशोर की मौत
सांप के काटने से किशोर की मौत

छपरा। अमनौर थाना क्षेत्र के ढोरलाही अभिमान गांव में सर्प दंश से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोरलाही गांव निवासी अखिलेश कुमार शर्मा का 10 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार शर्मा बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह घर के समीप खेल रहा था तभी खेत से निकलकर सांप ने उसे डस लिया। जिसके बाद वह अचेत होने लगा। इस दौरान स्वजनो ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्वजनो में कोहराम मच गया। वहीं सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनो को सौंप दिया। करंट लगने से एक युवक की मौत

जासं, छपरा : परसा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी तैयब हुसैन का 20 वर्षीय पुत्र आफताब अली बताया गया है। बताया जाता है कि वह घर पर बिजली का कुछ काम कर रहा था तभी करंट का तेज झटका लगा और वह अचेत हो गया। जिसके बाद स्वजानो के द्वारा उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनो को सौंप दिया। जिसके बाद शव के घर पहुंचते ही परिजनो में कोहराम मच गया। बाढ़ के पानी में डूबने से किशोरी की मौत

जासं, छपरा : दरियापुर थाना क्षेत्र के मानिकचक गांव में एक किशोरी की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतका स्थानीय थाना क्षेत्र के मानिकचक गांव निवासी सहदेव साह की 15 वर्षीय पुत्री पारलेजी कुमारी बतायी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सहेलियो के साथ पानी भरे गड्ढे से मछली पकड़ रही थी इसी बीच पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई, जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद गांव वालो ने उसे पानी भरे गड्ढे से निकाला लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। चिकिस्तक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनो में रोना पीटना शुरू हो गया। इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनो को सौंप दिया। छत से गिरकर वृद्ध की स्थिति गंभीर

जासं, छपरा : भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित करीमचक मोहल्ला में छत से गिड़कर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वृद्ध स्थानीय करीमचक मोहल्ला निवासी रहमुदीन मिया के 60 वर्षीय पुत्र नूर आलम बताये गये है। गंभीर स्थिति में उनको सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि वह तीन मंजिले से झांक रहे थे तभी वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े जिससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी