गुरु की कृपा से होती है ज्ञान, वैराग्य व परमात्मा की प्राप्ति : जयराम दासजी महाराज

बिना गुरु की कृपा प्राप्त किए मनुष्य के लिए ज्ञान, वैराग्य और परमात्मा की प्राप्ति संभव नहीं है। और बिना ज्ञान के मानव जीवन बेकार है। गुरु कृपा से ही ज्ञान का मार्ग समझ में आता है। जिसे ज्ञान का मार्ग समझ में आता है, वह मनुष्य साधक बन जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 05:28 PM (IST)
गुरु की कृपा से होती है ज्ञान, वैराग्य व परमात्मा की प्राप्ति : जयराम दासजी महाराज
गुरु की कृपा से होती है ज्ञान, वैराग्य व परमात्मा की प्राप्ति : जयराम दासजी महाराज

फोटो 5 सीपीआर 7 संवाद सूत्र, मशरक : बिना गुरु की कृपा प्राप्त किए मनुष्य के लिए ज्ञान, वैराग्य और परमात्मा की प्राप्ति संभव नहीं है। और बिना ज्ञान के मानव जीवन बेकार है। गुरु कृपा से ही ज्ञान का मार्ग समझ में आता है। जिसे ज्ञान का मार्ग समझ में आता है, वह मनुष्य साधक बन जाता है। उक्त बातें संत बाबा जयराम दासजी महाराज ने मशरक के गंगौली आश्रम में प्रवचन करते हुए कही। रसौली बीन टोली में मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर निर्माण करा रहे संत बाबा जयराम दासजी महाराज के सानिध्य एवं व्यवस्थापक विपिन बिहारी ¨सह की देखरेख में आयोजित सत्संग में प्रवचन करते हुए महराज ने कहा कि गुरु से ज्ञान की प्राप्ति के बाद आत्मानुभव करनेवाला साधक नहीं ब्रह्मज्ञानी महापुरुष बन जाता है। अंत में परमात्मा की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि भक्त की भक्ति का मान रखने के लिए भक्तों के स्मरण मात्र से परमात्मा ने गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर भेज दिया था। प्रवचन के दौरान कड़ाके की ठंड बढ़ने के बावजूद पुरुषों से अधिक महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

chat bot
आपका साथी