घर में घुस चोरों ने उड़ाई लाखों की संपति

सारण। गौरा ओपी क्षेत्र इस समय चोरों के लिये सेफ जोन बनता जा रहा है। चोर लगातार चोरी की घट

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 03:06 AM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 03:06 AM (IST)
घर में घुस चोरों ने उड़ाई लाखों की संपति

सारण। गौरा ओपी क्षेत्र इस समय चोरों के लिये सेफ जोन बनता जा रहा है। चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं, परंतु पुलिस अभी तक उनके गिरोह पर लगाम लगाने में असफल रही है। जिसके कारण लोगों में आक्रोश है। बीती रात गौरा ओपी क्षेत्र के अगहरा गाव में दीनदयाल सिंह के घर में चोरों ने लाखों रुपये के गहने, कीमती सामान और 40 हजार रूपया नगद चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक अपने परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोने चले गये। इसी बीच रात में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने आलमारी और बक्सा तोड़कर कीमती सामान, गहना और 40 हजार रुपया नगद चुरा लिया। सुबह चोरी की बात मालूम होने पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले थाने पहुंचे। लोगों का मानना है की चोरों ने बेहोशी वाली दावा का प्रयोग कर परिवार वालों को बेहोश कर दिया था। पिछले दिनों मढ़ौरा थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी ने नट गिरोह के दो सदस्य को एक कट्टे और बेहोश करने वाले स्प्रे के साथ पकड़ा था। जिससे लोगों को विश्वास हो गया कि शायद चोरी की घटना में कमी आएगी परंतु फिर चोरी की घटना से जहां चोरों ने अपने बुलंद हौसले को दिखा दिया है, वही पुलिस के सामने चुनौती भी पेश कर दी है। घटना से लोग काफी भयभीत हैं।

chat bot
आपका साथी