मार्च तक दो लाख को करना है लॉग इन, अबतक 17 सौ ने ही देखा

शिक्षा विभाग के पोर्टल को देखने में न शिक्षक रुचि दिखा रहे हैं और न ही छात्र-छात्राएं। अभी तक लक्ष्य का दस फीसद भी लॉग इन नहीं हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:12 AM (IST)
मार्च तक दो लाख को करना है लॉग इन, अबतक 17 सौ ने ही देखा
मार्च तक दो लाख को करना है लॉग इन, अबतक 17 सौ ने ही देखा

जागरण संवाददाता, छपरा : सरकारी स्कूलों के छात्र - छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने कॅरियर पोर्टल बनाया है। लेकिन शिक्षा विभाग के तमाम प्रयास के बाद भी सारण प्रमंडल के विद्यार्थी व शिक्षक कॅरियर पोर्टल पर लॉगइन नहीं कर रहे । इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मार्च तक विभाग ने दो लाख लॉग इन का लक्ष्य रखा था, लेकिन जनवरी तक महज 17 सौ छात्रों ने इसी पोर्टल को देखा है।

इस पोर्टल में मैट्रिक और इंटर के बाद कैरियर के लगभग सारे विकल्पों की जानकारी दी जा रही है। इसमें 450 करियर की जानकारी के साथ ही 930 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति का ब्यौरा भी है। सारण जिले में मार्च 2020 तक करियर पोर्टल को एक लाख 91 हजार 21 सौ विद्यार्थियों को देखने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन 10 जनवरी 2020 तक एक हजार सात सौ 43 छात्र व शिक्षकों ने ही लॉग इन कर उसे देखा है। यह स्थित तब है जब सारण जिले के सभी स्कूलों में दो शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। शिक्षक को पोर्टल देखने के साथ ही छात्र-छत्राओं को भी लॉगइन करने की जिम्मेवारी दी गई है। उसके बाद भी छात्र व शिक्षक पोर्टल को नहीं देख रहे है। इतना ही नहीं सिवान एवं गोपालगंज में भी करियर पोर्टल देखने में विद्यार्थी व शिक्षक रूचि नहीं दिखा रहे है। यूनिक आइडी और पासवर्ड से खुलेगा पोर्टल :

इस पोर्टल को - www.ढ्डद्बद्धड्डह्मष्ड्डह्मद्गद्गह्मश्चश्रह्मह्लड्डद्य.ष्श्रद्व से खोला जा सकेगा। इसमें बिहार बोर्ड से रजिस्टर्ड छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड द्वारा दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर से ही यह पोर्टल खोला जा सकेगा। इसके लिए छात्र और छात्राओं को एक यूनिक आइडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इस पोर्टल में यह मिलेगी जानकारी :

पोर्टल पर 450 विभिन्न करियर से संबंधित ब्योरा मैट्रिक और इंटर के बाद मिल सकता है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 955 छात्रवृत्ति और देशभर के छह हजार 400 से अधिक कॉलेजों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें वोकेशनल कोर्स भी शामिल है। पोर्टल लॉग इन के लिए स्कूल का नाम, स्कूल कोड, स्कूल की ईमेल आइडी और जिले का नाम देना होगा। इनसेट :

सारण प्रमंडल में कितने छात्र व शिक्षकों ने देखा है पोर्टल

जिला - विद्यार्थी - शिक्षक

छपरा - 1579 - 164

सिवान -894 - 87

गोपालगंज -287 - 25 वर्जन :

सारण जिले के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर पोर्टल को अधिक से अधिक छात्रों एवं शिक्षकों को देखने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।

अमरेंद्र कुमार गौड़

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी

(समग्र शिक्षा अभियान), छपरा

chat bot
आपका साथी