सपनों को छूने में स्वयंसेवी संगठनों ने भी मदद को बढ़ाये हाथ

उन्हें सपनों को छूने की ललक थी।

By Edited By: Publish:Fri, 21 Oct 2016 08:24 PM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2016 08:24 PM (IST)
सपनों को छूने में स्वयंसेवी संगठनों ने भी मदद को बढ़ाये हाथ

सारण। उन्हें सपनों को छूने की ललक थी। राजेन्द्र कॉलेज, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल व भागवत विद्यापीठ विद्यालय के छात्र-छात्राओं के कदम स्वयंसेवी संगठनों के स्टाल की ओर लगातार बढ़ रहे थे। मन में उमंग था। कुछ नया जानने की जिज्ञासा थी। एक एक कर सभी स्टालों पर घूमने के बाद छात्राएं आत्मविश्वास से लबरेज दिख रही थी। ऐसा लग रहा था मानो छात्र और छात्राओं को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का मंत्र मिल गया हो। मौका था दैनिक जागरण और बिहार सरकार के महिला विकास निगम की ओर से राजेन्द्र कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित ¨लग संवेदीकरण के परिचर्चा का।

सबसे पहले छात्राओं का हुजूम पार्वती राज मानव कल्याण संस्थान के स्टाल पर रूकी। काउंटर पर बैठी प्रो. सरोज कुमारी, किरण देवी व नीलू कुमारी ने छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से लैस होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन आवश्यक है। नीलू कुमारी ने कहा कि आर्थिक आजादी के साथ सामाजिक और ¨लग भेद आजादी का चोली दामन का संबंध है। सकलधारी स्कील प्रा.लि. के सुरेन्द्र प्रसाद चौरसिया ने महिला अधिकारों के प्रति छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि वो अपनी आवाज खुद बने। महिला विकास निगम के मनमोहन ने छात्राओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन की मधुबाला ने किसी भी विकट परिस्थिति का मुकाबला करने का मंत्र छात्राओं को दिया। जबकि अल्पावास गृह की कुमारी इंदू ने परित्यक्त व जरूरमंद महिलाओं को अल्पावास उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी दी। मानस की इंदू देवी ने संस्था द्वारा कराये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं नारायणी सेवा संस्थान की श्वेता कुमारी छात्राओं को स्वास्थ्य रक्षा के टिप्स दिये। फोकस स्कील के अजय कुमार ने कौशल विकास का महत्व आगंतुकों को बताया जबकि सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल की शिक्षिका अनिता श्रीवास्तव ने छात्राओं को गुड और बैड टच में अंतर बताया।

इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र कॉलेज के प्राचार्य रामश्रेष्ठ राय ने शिविर में लगे सभी स्टालों पर जाकर गहन अवलोकन किया। सभी स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुख्य अतिथि श्री राय ने उनकी योजनाएं और कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जाना और परखा। जागरण पहल के स्टेट प्रोजेक्ट समन्वयक हरिओम मिश्रा और हिमांशु कुमार ने शिविर में आये सभी स्वयंसेवी संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी