सावन मिलन में सोहन एवं दीपाली बने बेस्ट कपल

छपरा। रोटरी सारण के तत्वावधान में गुरूवार को जन्नत पैलेस में रंगारंग सावन मिलन समारोह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Aug 2017 03:05 AM (IST) Updated:Fri, 11 Aug 2017 03:05 AM (IST)
सावन मिलन में सोहन एवं दीपाली बने बेस्ट कपल
सावन मिलन में सोहन एवं दीपाली बने बेस्ट कपल

छपरा। रोटरी सारण के तत्वावधान में गुरूवार को जन्नत पैलेस में रंगारंग सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गीत -संगीत के बीच मेंहदी प्रतियोगिता, बेस्ट कपल, वेस्ट मेल, बेस्ट फिमेल एवं बेस्ट चाइल्ड प्रतियोगिता हुआ। कार्यक्रम में संस्कृति और सान्वी ने अपने भाव नृत्य से सभी का मन मोह लिया। श्याम बिहारी अग्रवाल तथा राजेश जायसवाल ने बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा सलामत रहे दोस्ताना हमारा की प्रस्तुति से सभी को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया।

रोटरी सारण के मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूपा गुप्ता,द्वितीय स्थान दीपाली गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर आशा गुप्ता रही। वहीं बेस्ट कपल का खिताब सोहन गुप्ता तथा दीपाली गुप्ता की जोड़ी को मिला। बेस्ट चाइल्ड का प्रथम पुरस्कार संस्कृति को, द्वितीय पुरस्कार हर्षिता एवं तृतीय पुरस्कार अनन्या को प्राप्त हुआ। निर्णायक की भूमिका शैला जैन वीणा शरण तथा करूणा सिन्हा ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी सारण के अध्यक्ष डा. मदन प्रसाद ने की। स्वागत राकेश कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार ने किया। संचालन सावन मिलन के संयोजक राजेश गोल्ड तथा पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन शैला जैन, वीणा शरण तथा करूणा सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

chat bot
आपका साथी