पीडि़त महिला ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार

सारण। पति से प्रताड़ित पीड़ित महिला ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी। महिला की ब

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jun 2016 03:05 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jun 2016 03:05 AM (IST)
पीडि़त महिला ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार

सारण। पति से प्रताड़ित पीड़ित महिला ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी। महिला की बातों को सुनने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भेल्दी थाना क्षेत्र के रतनपुरा बसंत निवासी रामनरेश द्विवेदी की पत्‍‌नी मीना देवी ने एसपी को आवेदन देकर कहा है कि वे अपने पति की प्रताड़ना से परेशान हैं। पति द्वारा न तो किसी प्रकार का खर्चा दिया जाता है और न ही खाने, पीने रहने की व्यवस्था की जाती है। दो मासूम बच्चे के साथ वे किसी तरह गुजारा कर रही है। पीड़ित महिला का कहना है कि उनके पति छपरा के एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। जहां उन्हें सम्मानजनक वेतन मिलता है। लेकिन उनके द्वारा न तो परिवार की और न ही बच्चों का ध्यान दिया जाता है। महिला हेल्प लाइन में भी उन्होने न्याय की गुहार लगायी थी लेकिन वहां भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। पति द्वारा आये दिन प्रताड़ित किया जाता है। पिछले कुछ समय से वे हमलोगों को घर में असहाय छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे हैं। पीड़ित महिला ने इसके लिए पति के साथ-साथ अपने मायके के लोगों को भी जिम्मेवार ठहराया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उनकी मां सौतेली है। जिसके कारण मायके के लोग भी उनपर कोई ध्यान नहीं देते। महिला की बातों को सुनने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

chat bot
आपका साथी