क्षेत्रवाद व जातिवाद है देश की प्रगति में बाधक : पप्पू यादव

देश में पग-पग पर भाषावाद, क्षेत्रवाद जाति धर्म, मजहब हावी है,जो देश की प्रगति में सबसे बड़ा बाधक है। उक्त बातें गोपालगंज जाने के दौरान, हाई स्कूल अमनौर के पास अपनी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अरुण ¨सह के आवासीय परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 11:05 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 11:05 PM (IST)
क्षेत्रवाद व जातिवाद है देश की प्रगति में बाधक : पप्पू यादव
क्षेत्रवाद व जातिवाद है देश की प्रगति में बाधक : पप्पू यादव

अमनौर: देश में पग-पग पर भाषावाद, क्षेत्रवाद जाति धर्म, मजहब हावी है,जो देश की प्रगति में सबसे बड़ा बाधक है। उक्त बातें गोपालगंज जाने के दौरान, हाई स्कूल अमनौर के पास अपनी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अरुण ¨सह के आवासीय परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कही। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर संविधान निर्माण के दौरान चाहते तो दलितों के लिए हर कुछ कर सकते थे। परन्तु उन्होंने सबका ख्याल रखते हुए विश्व का सबसे सुंदर संविधान लिखा।

हमारी पार्टी हमेशा स्वभाविक एजेंडा आम आदमी के लिए आवाज उठाती है। शोषण के विरुद्ध, स्वास्थ्य शिक्षा,रोजगार,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , किसानों की समस्या पर काम करती है। परन्तु लोगो को पसंद है जात पात की राजनीति। वर्तमान समय में स्वच्छ राजनीति का आभाव है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार को अपने पर भरोसा नहीं, प्रशांत किशोर पर भरोसा है। अब भाजपा की सरकार किसी भी हाल में नही बनेगी। मौके पर जाप के राष्ट्रीय महासचिव,प्रेमचन्द्र ¨सह,प्रदेश अध्यक्ष अखलाक अहमद,प्रदेश महासचिव,अर¨वद ¨सह, बिनोद ¨सह, चन्देश्वर ¨सह, राम कुमार तिवारी, नवीन पूरी, मनन ¨सह आदि मौजूद थे ।

chat bot
आपका साथी