गांव सरकार को ले 10313 पदों के लिए होगा पंचायत चुनाव

गांव सरकार के गठन के लिए सारण जिले में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के 10313 पदों के लिए चुनाव होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 11:02 PM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 11:02 PM (IST)
गांव सरकार को ले 10313 पदों के लिए होगा पंचायत चुनाव
गांव सरकार को ले 10313 पदों के लिए होगा पंचायत चुनाव

छपरा : गांव सरकार के गठन के लिए सारण जिले में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के 10313 पदों के लिए चुनाव होगा। जिसमें जिला परिषद के 47, पंचायत समिति सदस्य के 460, मुखिया के 323, सरपंच के 323, वार्ड के 4580 एवं पंच के 4580 पदों के लिए चुनाव होगा। जबकि ग्राम पंचायत एवं गा्रम कचहरी 323 - 323 है। जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। जिला पंचायत कार्यालय में चुनाव के तैयारी में पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी जुट गये है। कोविड -19 के प्रोटोकॉल को लेकर चुनाव आयोग ने मतदान कें दिन मतदाताओं को भी हैंड ग्लब्स देने का निर्णय कर रही है। एक मतदाता छह पद के लिए मतदान करेगा। इनसेट

किस प्रखंड में कितने पद के लिए होगा चुनाव

प्रखंड - जिला परिषद - मुखिया/सरपंच - बीडीसी - वार्ड/पंच

लहलादपुर -01 - 08 - 11 - 113

बनियापुर - 04 - 25 - 35 - 352

एकमा - 03 - 18 - 25 - 254

मांझी - 04 - 25 - 36 - 356

रिविजगंज - 01 - 09 - 11 - 105

छपरा सदर - 03 - 21 - 28 - 208

जलालपुर - 02 - 15 - 22 - 227

नगरा - 01 - 10 - 15 - 150

मढ़ौरा - 03 - 21 - 30 - 300

तरैया - 02 - 13 - 18 - 183

इसुआपुर - 02 - 13 - 19 - 185

मशरक - 02 - 17 - 25 - 246

पानापुर - 02 - 11 - 15 - 153

अमनौर - 03 - 18 - 26 - 262

मकेर - 0 1 - 08 - 12 - 117

परसा - 0 2 - 13 - 19 - 182

गड़खा - 03 - 23 - 35 - 348

दरियापुर - 04 - 22 - 34 - 328

दिघवारा - 01 - 10 - 14 - 138

सोनपुर - 03 - 23 - 30 - 301

chat bot
आपका साथी