नहाने के दौरान सरोवर में डूबने से बालक की मौत

छपरा। शहर के राजेंद्र सरोवर में नहाने के दौरान डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत शुक्रवार की दोपहर म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2018 07:24 PM (IST)
नहाने के दौरान सरोवर में डूबने से बालक की मौत
नहाने के दौरान सरोवर में डूबने से बालक की मौत

छपरा। शहर के राजेंद्र सरोवर में नहाने के दौरान डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत शुक्रवार की दोपहर में हो गई। मृतक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के इमली मोहल्ला निवासी साहेब आलम बताया जाता हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक साहेब आलम अपने दोस्त फैयाज, मुकुंद, सैफ आलम, इरफान अली, ¨प्रस व समीर के साथ शहर के राजेंद्र सरोवर में नहाने के लिए पहुंचा था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने के कारण साहेब आलम उसमें डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसे बचाने के लिए दोस्तों ने काफी प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसकी सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर अशोक की मदद से काफी मशक्कत के बाद तालाब से शव को बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि साहेब आलम उर्दू मध्य विद्यालय में पढ़ता था। उसकी मौत जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पहुंचे और दहाड़ मार कर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी