पेड़ पर दातुन तोड़ने के दौरान लगा करंट, हुई मौत

दाउदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह विद्युत करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 04:46 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 04:46 PM (IST)
पेड़ पर दातुन तोड़ने के दौरान लगा करंट, हुई मौत
पेड़ पर दातुन तोड़ने के दौरान लगा करंट, हुई मौत

सारण। दाउदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह विद्युत करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार पर गुरुवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक पेड़ पर दातुन तोड़ने के लिए चढ़ा था। उसी क्रम में वह विद्युत की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि वह मंद बुद्धि का था।  वह अपना नाम मनोज कुमार बताता था। जबकि पता कभी कहीं तो कभी कहीं बताता था। कुछ दिनों पूर्व से वह आकर कोहड़ा बाजार पर इधर-उधर रह रहा था। सुबह में वह पूर्व मुखिया सह रालोसपा नेता ओम प्रकाश कुशवाहा के मकान के समीप आम के पेड़ पर दातुन तोड़ने के लिए जैसे ही चढ़ा उसी समय पेड़ के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के धारा-प्रवाहित विद्युत तार के सम्पर्क में आ गया। ग्रामीणों ने तुरंत उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जब उसे छपरा ले जाने का प्रयास हुआ तो उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी दाउदपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई चंद्रशेखर ¨सह वहां पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।

chat bot
आपका साथी