सारण के उच्च विद्यालय ईनई में लैब नहीं

रिविलगंज प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय इनई में विद्यार्थियों के लिए लैब पुरस्तकालय की कौन कहे यहां तो छात्राओं को ले यूरिनल तक नहीं है। एक खंडहरनुमा कमरे को यूरिनल के रूप में उपयोग किया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:58 PM (IST)
सारण के उच्च विद्यालय ईनई में लैब नहीं
सारण के उच्च विद्यालय ईनई में लैब नहीं

सारण। रिविलगंज प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, इनई में विद्यार्थियों के लिए लैब, पुरस्तकालय की कौन कहे यहां तो छात्राओं को ले यूरिनल तक नहीं है। एक खंडहरनुमा कमरे को यूरिनल के रूप में उपयोग किया जाता है। विद्यालय के अवधि में छात्राओं को शौचालय जाने की जरूरत पड़ती है तो वह घर चली जाती है। 50 वर्ष पुराने इस विद्यालय की हालत काफी दयनीय है। विद्यालय की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं है। इस विद्यालय के विद्यार्थी काफी ऊंचे ओहदे पर भी हैं। हाई स्कूल में किसी भी विषय में शिक्षक नहीं है। मिडिल स्कूल के शिक्षक ही हाई स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाते है। उच्च विद्यालय का अपना भवन भी नही है। इसके कारण विद्यालय के स्मार्ट क्लास में ही विद्यार्थियों की 9 वीं एवं 10वीं की क्लास चलती है। विद्यालय में चहारदीवारी तक नहीं है, इससे स्कूल की जमीन भी अतिक्रमित हो रही है। इनसेट :

उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थिति एक नजर में :

उच्च माध्यमिक विद्यालय, ईनई , रिविलगंज

स्थापना : 1971

हाईस्कूल में शिक्षक- 00

लिपिक -00

परिचारी -00

रात्रि प्रहारी-01

स्मार्ट क्लास रूम -01

कंप्यूटर कक्ष -00

लैब-00

जिम-00

पुस्तकालय -00

नौंवी कक्षा में नामांकन - 70

दसवीं कक्षा में नामांकन - 38

वर्जन :

फोटो 29 सीपीआर 31

'उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन नहीं है। मिडिल स्कूल के भवन में 9वीं व 10 वी कक्षा के विद्यार्थियों का क्लास किसी तरह संचालित किया जाता है। विद्यालय में यूरिनल एवं शौचालय नहीं है।'इसके लिए कई बार विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।

सुषमा कुमारी, प्रभारी प्रधानाध्यापक उच्च माध्यमिक विद्यालय, ईनई, रिविलगंज।

chat bot
आपका साथी