कातिब हत्या कांड में एक माह बाद भी कोई सुराग नही

शामपुर गांव निवासी कातिब विजय कुमार सिन्हा हत्या कांड में पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 07:21 PM (IST)
कातिब हत्या कांड में एक माह बाद भी कोई सुराग नही
कातिब हत्या कांड में एक माह बाद भी कोई सुराग नही

संवाद सूत्र, तरैया : शामपुर गांव निवासी कातिब विजय कुमार सिन्हा हत्या कांड में पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिली है। परिजन डर के साये में जी रहे हैं। गांव में संध्या होते ही लोग अपने घरों में चले जा रहे हैं। घटना स्थल से महज एक किलोमीटर दूर स्थित उसरी बाजार में संध्या सात बजे ही पूरा सन्नाटा हो जा रहा है। घटना 25 सितम्बर की है जब कातिब विजय कुमार सिन्हा मशरक रजिस्ट्री ऑफिस से लौट कर घर पर परिजनों के साथ खीरा खा रहे थे। संध्या साढ़े सात बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे। खटखटा कर दरवाजा खुलवाया। उनके बाहर निकलते ही गोलियों से छलनी कर दिया था। पत्नी शोभा सिन्हा के बयान पर तरैया थाने में कांड संख्या- 257/18 दर्ज है। हत्या के बाद एसआइटी व टेक्निकल टीम गठित की गई। मृतक व परिजनों के मोबाइल कॉल डिटेल्स व सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। लेकिन परिणाम शून्य रहे। हत्या के विरोध में 26 सितम्बर को ग्रामीणों ने उसरी बाजार को बंद कर सड़क जाम कर दिया था और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की थी। परन्तु हत्या के एक माह बीत जाने के बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पत्नी शोभा सिन्हा ने पुलिस से हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि जल्द ही कांड का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी