सोनपुर के विकास को बनेगा मास्टर प्लान : रूडी

सोनपुर : सोनपुर नगर पंचायत पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन वार्ड पार्षदों ने पूर्व केंद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 May 2018 10:16 PM (IST) Updated:Wed, 16 May 2018 10:16 PM (IST)
सोनपुर के विकास को बनेगा मास्टर प्लान : रूडी
सोनपुर के विकास को बनेगा मास्टर प्लान : रूडी

सोनपुर : सोनपुर नगर पंचायत पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन वार्ड पार्षदों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी से मुलाकात कर सोनपुर नगर के विकास के लिए आवश्यक सहयोग की अपील की। पार्षदो ने उनसे सोनपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न प्रकार की योजनाओ पर चर्चा की। जिसमें मुख्य रूप से सोनपुर नगर को जल जमाव से मुक्त कर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के साथ जोड़ने, नगर पंचायत की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त एवं अधिक आपूर्ति के बारे में चर्चा की गई।

श्री रूडी ने नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे नगर के संपूर्ण विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने 15 दिनों के अंदर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक कर विकास के सभी पहलुओं पर विशेष रूप से चर्चा करने व मास्टर प्लान बनाने की बात कही। उस बैठक में डीएम, एसडीओ व अन्य पदाधिकारियों को बुलाने की भी बात उन्होंने कही।

प्रतिनिधिमंडल में नगर पंचायत अध्यक्ष अमजद हुसैन, उपाध्यक्ष पुनीता ¨सह, वार्ड नं 10 की पार्षद शांति देवी, वार्ड नं 2 की नीता देवी, वार्ड नं 12 के राजीव मुनमुन, पूर्व वार्ड पार्षद अनंत ¨सह के साथ उदय ¨सह, सुबोध ¨सह, राजू ¨सह, संजय ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी