सारण में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए की गई जलभरी

अमनौर बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में छह दिवसीय अचल प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन को ले शुक्रवार को जलभरी की गई। इसके लिए मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 10:38 PM (IST)
सारण में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए की गई जलभरी
सारण में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए की गई जलभरी

सारण। अमनौर बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में छह दिवसीय अचल प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन को ले शुक्रवार को जलभरी की गई। इसके लिए मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। छह दिवसीय अचल प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन अमनौर ठाकुरबाड़ी मंदिर समिति के तत्वावधान में 01 जुलाई से लेकर 06 जुलाई तक होगा। कलश यात्रा व जलभरी को ले शुक्रवार की सुबह यज्ञ स्थल पर लाल पीले परिधान में सैकड़ों महिला, पुरुष श्रद्धालु जमा हुए। फिर पंक्तिबद्ध होकर नगर भ्रमण करते हुए सभी कतारबद्ध होकर देवी देवताओं के जयकारे लगाते सभी पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा के तट पर पहुंचे। जहां आचार्य मधुसूदन दूबे , आचार्य अनुराग त्रिपाठी, पंडित मुकेश दूबे , उमानाथ मिश्रा, पुजारी विरेन्द्र तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी कराई। श्रद्धालु अपने सिर पर कलश लिए विभिन्न मांर्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। कलश यात्रा में शामिल ढोल नगाड़ा,बैंड बाजा शोभा बढ़ा रहे थे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ के दौरान कानपुर के प्रसिद्ध कथावाचक पूजा द्विवेदी द्वारा रामकथा सहित संगीतमय भजन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर व्यवस्थापक अजय जायसवाल, बिरेंद्र जायसवाल, सतीश कुमार जायसवाल, सुनील पटवा, राजकुमार सुढी, विकास कुमार, सचिन कुमार ,प्रकाश कुमार, विनोद जायसवाल, सुशील जायसवाल, संजीव शरण, पूर्व सरपंच संजीव सिंह, पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी शामिल थे। इंसेट करें :

6 दिवसीय अचल प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का कार्यक्रम :

1 जुलाई - कलशयात्रा

2 जुलाई - पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश , अग्नि मंथन , जलाधिवास

3 जुलाई- पुजन पाठ ,हवन,अनाधिवास ।

4 जुलाई - पूजन पाठ ,अन्नाधिवास

5 जुलाई - पूजन पाठ,हवन , महास्नान,नगरपरिभ्रमण ।

6 जुलाई-पूजन पाठ - देवी देवताओं का प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहूति, भंडारा।

chat bot
आपका साथी