बिहार: युवक ने सात साल की बच्ची से किया दष्कर्म, नाजुक अंगों पर किया प्रहार, हालत नाजुक

बिहार के छपरा जिले में नशे में धुत एक युवक ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 30 Mar 2019 11:43 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 10:05 PM (IST)
बिहार: युवक ने सात साल की बच्ची से किया दष्कर्म, नाजुक अंगों पर किया प्रहार, हालत नाजुक
बिहार: युवक ने सात साल की बच्ची से किया दष्कर्म, नाजुक अंगों पर किया प्रहार, हालत नाजुक

सारण, जेएनएन। थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ गांव के युवक ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। आरोपित रिश्ते में पीडि़ता का भतीजा लगता है। पुलिस व डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसके नाजुक अंग में चाकू से प्रहार किया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है, वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार सुबह खलिहान में उसे बेसुध पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामसेवक राउत ने जांच-पड़ताल के क्रम में खून सनी जींस, शर्ट आदि बरामद किया। परिजन बच्ची को पहले एकमा पीएचसी और वहां से सदर अस्पताल छपरा ले गए। वहां मेडिकल बोर्ड ने बच्ची की जांच की और स्थिति गंभीर देख उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। 

बच्ची के 12 वर्षीय भाई ने एसडीपीओ अजय कुमार सिंह को बताया कि गुरुवार की रात रिश्ते में भतीजा लगने वाला गांव का युवक रूदल सिंह घर आया था। यहां उसने दो शराब पी और घर में मछली बनी है, खिलाने को बहन को साथ ले गया। बच्ची वहीं सो गई होगी, सोच कर रात में किसी ने उसकी खोजबीन नहीं की।

सुबह ग्रामीणों ने उसे अचेत देखा। युवक ने गेहूं के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के बयान पर रसूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है। उसके भाई व परिजनों को हिरासत में ले लिया है। 

28 को कोलकाता से आया था युवक

 आरोपित युवक कोलकाता में रहता है। उसने वहीं प्रेम विवाह किया है। 28 मार्च की सुबह गांव आया था और रात में वारदात को अंजाम दे दिया। मेडिकल बोर्ड ने बच्ची से कई बार दुष्कर्म की पुष्टि की है। शुक्रवार  दोपहर पीडि़ता की हालत अचानक फिर बिगड़ गई।

डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची को काफी रक्तस्राव हुआ है और आंतरिक जख्म भी हैं। पुलिस ने नाजुक अंग में चाकू घोंपने या सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। 

chat bot
आपका साथी