जंक्शन पर चोरी की योजना बनाते दो चोर गिरफ्तार

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर गुरुवार की रात चोरी की योजना बनाते दो चोरों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Oct 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 07 Oct 2017 03:01 AM (IST)
जंक्शन पर चोरी की योजना बनाते दो चोर गिरफ्तार
जंक्शन पर चोरी की योजना बनाते दो चोर गिरफ्तार

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर गुरुवार की रात चोरी की योजना बनाते दो चोरों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के खिलाफ पहले भी जीआरपी थाना में चोरी का मामला दर्ज है। दोनों के पास से जीआरपी ने चाकू एवं ब्लेड बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक जीआरपी प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि वह गुरुवार की रात में छपरा जंक्शन पर सुरक्षा को लेकर घूम रहे थे। उसी समय गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी जंक्शन पर अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर दोनों चोरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चोर एकमा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी अंगद ¨सह एवं हंसराजपुर गांव निवासी मुन्ना कुमार है। उनके पास से एक चाकू एवं ब्लेड बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी