डोरीगंज के छठ घाटों पर चला सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, छपरा : स्वच्छ भारत अभियान के तहत जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं समाजिक संस्था सत्य

By Edited By: Publish:Mon, 27 Oct 2014 01:06 AM (IST) Updated:Mon, 27 Oct 2014 01:06 AM (IST)
डोरीगंज के छठ घाटों पर चला सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, छपरा :

स्वच्छ भारत अभियान के तहत जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं समाजिक संस्था सत्य को सलाम ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ व्रत को लेकर रविवार को संयुक्त रूप से डोरीगंज घाटों की सफाई की। घाट पर फैली गंदगी व पूजन सामग्री के कचरा को साफ किया। नदी घाटों के रास्ते को साफ किया। इस कार्य में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। उन्होंने डोरीगंज के तिवारी घाट, बालू घाट, चिरांद घाट व बंगाली बाबा घाट पर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सफाई के बारे में लोगों को जानकारी भी दी गयी। इस मौके पर जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, समाजिक संस्था सत्य को सलाम के अध्यक्ष जैद अहमद, अक्षय राजवंश, रोहित चांदगोठिया, रोशन गुप्ता, अरविंद कुमार, रविशंकर, सिद्धार्थ अग्रवाल, अतुल शेखर, ब्रजेश कुमार, मदनमोहन प्रसाद, प्रदीप कुमार गुप्ता, दिग्विजय कुमार ने सफाई अभियान में भाग लिया।

chat bot
आपका साथी