रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखायी रचनात्मक प्रतिभा

जागरण संवाददाता, छपरा : दीपावली की पूर्व संध्या पर विभिन्न स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन क

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 01:04 AM (IST) Updated:Thu, 23 Oct 2014 01:04 AM (IST)
रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखायी रचनात्मक प्रतिभा

जागरण संवाददाता, छपरा : दीपावली की पूर्व संध्या पर विभिन्न स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। लियो क्लब ने जनक यादव बालिका उच्च विद्यालय कटरा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम रिम्पल ,गोल्डी द्वितीय पूजा, कोमल, काजल व तृतीय उर्मिला, अंजली की ग्रुप रही। पुरस्कार लियो के अध्यक्ष धर्मनाथ पिंटू ने किया। इस मौके पर ऋषिन्द्र कुमार, आशुतोष अग्रवाल, संतोष कुमार, अजय सिन्हा, राधा शर्मा, पुष्पा श्रीवास्तव, अनुपमा सिन्हा, प्रकाश, प्रियंका, ज्योति आदि उपस्थित थी। वही किड्स पैराडाइज स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निरज प्रथम, रितु द्वितीय, मनीष कुमार तृतीय रही। प्राचार्य तेरस शर्मा ने पुरस्कार दिया। इस अवसर पर शेखर, अंजली, संध्या आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी