परसा में वृद्घ की हत्या कर शव पानी में फेंका

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 11:25 AM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 11:25 AM (IST)
परसा में वृद्घ की हत्या कर शव पानी में फेंका

संसू, परसा (सारण) : पुरानी रंजिश के कारण एक वृद्ध की हत्या कर शव को पानी में फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। मामला थाना क्षेत्र के वीर कुआंरी स्थित आजमपुर गांव का है। मृतक थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव निवासी 65 वर्षीय राजेश्वर राम बताया गया है। घटना शनिवार की रात की है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सअनि टीपी सिंह, बौये लाल पासवान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को पानी से निकलवाये और घटना की जानकारी ली। उधर ग्रामीण वृद्ध की मौत नशे की हालत में पानी में गिरने से बता रहे हैं। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार राम ने थाने में आवेदन देकर पिता की हत्या के मामले में गांव के ही छह लोगों इंद्रजीत राम, सचिन्द्र राम, राधाकिशुन राम, सुनील राम, अखिलेश राम, पप्पू राम को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मेरे पिता मां की दवा खरीदने के लिए वीर कुआंरी स्थित बाजार गये थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन के बाद रविवार की सुबह गांव के ही एक गड्ढे में उनके पिता का शव मिला। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी