विद्यापतिनगर में महिला की गोली मारकर हत्या

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के चकूमर गांव में शुक्रवार की देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 06:03 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 06:03 PM (IST)
विद्यापतिनगर में महिला की गोली मारकर हत्या
विद्यापतिनगर में महिला की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर । विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के चकूमर गांव में शुक्रवार की देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त चकूमर गांव निवासी स्व.भोला राय की पत्नी पुकरिया देवी (55) के रुप में की हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार हो गया। वहीं घटना के दौरान ही अपनी पत्नी बबीता देवी व मृतका के दामाद ¨बद बोचहा निवासी संजय राय को चाकू व रॉड से बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात चकूमर गांव निवासी स्व.भागवत राय के पुत्र जग¨बदु राय का अपनी पत्नी बबीता देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। हल्ला हंगामा की आवाज सुनकर पहुंची पड़ोस की महिला स्व. भोला राय की पत्नी पुकरिया देवी ने जग¨बदु को हल्ला-हंगामा और मारपीट करने से रोकते हुए बीच-बचाव करने लगी। बीच-बचाव कर रही महिला पुकरिया देवी को ही जग¨बदु ने कनकटी में गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान वह अपनी पत्नी बबीता देवी और बीच मृतका के दामाद ¨बद बोचहा निवासी संजय राय को भी चाकू और रॉड से बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना पर डीएसपी कुंदन कुमार, पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार निराला, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान इस तरह की घटना हुई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया है। शीघ्र ही आरोपित की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी