केंद्रीय टीम ने लिया जायजा

डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का जायजा लेने केन्द्र व राज्य सरकार के कृषि विभाग की टीम सोमवार को पहुंची।

By Edited By: Publish:Tue, 27 Sep 2016 03:02 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2016 03:02 AM (IST)
केंद्रीय टीम ने लिया जायजा

समस्तीपुर। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का जायजा लेने केन्द्र व राज्य सरकार के कृषि विभाग की टीम सोमवार को पहुंची। दो दिवसीय दौरे पर आई टीम केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न कागजात की जांच करेगी। टीम विश्वविद्यालय की सभी जमीन-जायदाद के कागजात, खाता-खेसरा एवं विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों की जानकारी भी लेगी। ताकि इस दिशा में कार्य आगे बढ़ाया जा सके। टीम में शामिल कृषि मंत्रालय के विशेष सचिव रामजी ¨सह, उप सचिव कृषि विभाग नई दिल्ली कन्हैया चौधरी, कृषि अनुसंधान, शिक्षा कृषि भवन नई दिल्ली के डा. रंजन अग्रवाल ने बाद में कुलपति डा. आरसी श्रीवास्तव के साथ बैठक भी की।

chat bot
आपका साथी