भूमि विवाद में महिला को मारी गोली, स्थिति नाजुक

सीमावर्ती बेगूसराय जिला के छौड़ाही ओपी अंतर्गत बाजितपुर गांव में भूमि विवाद के दौरान गोली लगने से एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 01:33 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:43 AM (IST)
भूमि विवाद में महिला को मारी गोली, स्थिति नाजुक
भूमि विवाद में महिला को मारी गोली, स्थिति नाजुक

समस्तीपुर । सीमावर्ती बेगूसराय जिला के छौड़ाही ओपी अंतर्गत बाजितपुर गांव में भूमि विवाद के दौरान गोली लगने से एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है। जख्मी महिला चुनचुन देवी गांव के ही राम कृपाल दास की पत्नी है। रोसड़ा अस्पताल में पूछताछ के दौरान उसने छौड़ाही ओपी के ही बटराहा निवासी चंदन यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाई है। घटना का कारण जमीन जोतने को लेकर विवाद की बात कही जा रही है। जख्मी के अनुसार वह डाक प्रक्रिया के तहत जिस जमीन को वर्षों से जोत रही थी, उसी जमीन पर जबरन चंदन यादव एवं संजीव यादव आदि मिलकर कब्जा करना चाहते थे। गुरुवार की सुबह इस मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया। विरोध जताने पर चंदन यादव ने गोली चला दी। जो उसके दाहिने हाथ में लगी। महिला के साथ आई उसकी बहू शानू देवी ने पूर्व से ही कुछ लोगों द्वारा जमीन नहीं जोतने का दबाव देने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज नही किया जा सका था। दूसरी ओर इस मामले में मारपीट के दौरान अन्य कई लोगों के भी जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

chat bot
आपका साथी