हैवानियत: सौतेली मां ने बेटे को छत से गिराकर मार डाला, सामने आयी ये वजह

सौतेली मां ने छठी कक्षा में पढ़ने वाले बच्‍चे को छत से गिराकर मार डाला। वह कुछ दिनों के लिए छुट्टी में गांव आया था। उसके पिता विदेश में रहते हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 11:06 PM (IST)
हैवानियत: सौतेली मां ने बेटे को छत से गिराकर मार डाला, सामने आयी ये वजह
हैवानियत: सौतेली मां ने बेटे को छत से गिराकर मार डाला, सामने आयी ये वजह

समस्‍तीपुर [जेएनएन]। बिहार के समस्‍तीपुर जिले के कल्‍याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता गांव में एक किशोर को सौतेली मां ने छत से धक्का देकर मार डाला। मृत किशोर आलोक (13) विक्रम कुमार का पुत्र था। थानाध्यक्ष मधुरेन्द्र किशोर ने कहा कि प्रथम ²ष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। वैज्ञानिक जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ होगा।

उधर, घटना की बाबत आलोक के नाना चकमेहसी थाना क्षेत्र के परना निवासी मदन मोहन चौधरी ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें सौतेली मां संगम कुमारी तथा पिता विक्रम कुमार को आरोपित किया है। बताया कि छत से गिराकर हत्या कर दी गई। पिता विदेश में रहकर काम करते हैं।

आलोक की मां रिमझिम कुमारी ने आठ वर्ष पूर्व पति की प्रताडऩा से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी थी।  तब आलोक चार साल का था। उिसकी मौत के बाद विक्रम ने दूसरी शादी दलसिंहसराय शहजादापुर के संगम कुमारी से कर ली। दूसरी पत्नी से एक छह वर्षीया पुत्री तथा दो वर्ष का पुत्र है।

आलोक मुजफ्फरपुर एक निजी शिक्षण संस्थान में छठी कक्षा में पढ़ता था। गर्मी की छुट्टी में घर आया था। 27 जून को वह नानी-नाना से मिलने परना गांव गया था। इसी बीच विदेश से पिता का फोन आया। पिता के कहने पर 29 जून को अपने घर बरहेता आ गया। एक दिन बाद उसे सौतेली मां ने छत से गिराकर मार डाला।

बताया कि दामाद विक्रम ने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर मिर्जापुर में दो कमरे का मकान सहित कीमती जमीन दूसरी पत्नी के नाम खरीदी थी। इसका विरोध किया था। उसी दिन से सौतेली मां की आंखों में आलोक खटक रहा था।

chat bot
आपका साथी