यूपी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित : शाहनवाज

शहनवाज हुसैन ने यूपी चुनाव पर बोलते हुए कहा कि वहां पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। विरोधी दल को इस बात को समझ गये हैं, इसलिए बदहवास होकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 03:49 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 06:30 PM (IST)
यूपी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित : शाहनवाज
यूपी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित : शाहनवाज

समस्तीपुर [जेएनएन]। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम से पूर्व ही राहुल, अखिलेश व मायावती बौखला गए हैं। चुनाव परिणाम से पूर्व ही उन्हें हार दिख रही है। इसलिए उनका संयम बिगड़ रहा है। अच्छी बातें भी बुरी लग रही है। भारतीय जनता पार्टी 11 मार्च को ही पूरे देश में होली मनाएंगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पक्की है।

शहनवाज ने उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की आशंका से कांग्रेस, सपा व बसपा की बोली से लग रहा है कि उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। यूपी चुनाव परिणाम आने के उपरांत विरोधी पार्टियों की जुबान बंद हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में जनता भाजपा के साथ है लोकसभा चुनाव में 72 सीट देकर जीत दर्ज कराई थी। मणिपुर में होने वाले चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बना ली गई है। इसके लिए 25 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 26 व 27 को स्वयं एवं 28 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सभा आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश चुनाव में बिहार के गठबंधन ने चुनाव नहीं लड़ा।

यह भी पढ़ें: सेक्स रैकेट में फंसे बिहार कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

उन्होंने राजद के राष्ट्रीय लालू प्रसाद यादव व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सिर्फ बयानों का बम छोड़ रहे हैं। बिहारी गठबंधन लालटेन व तीर चुनाव मैदान में नहीं दिख रहा है।

उन्होंने चारा घोटाला मामले में कहा कि लालू प्रसाद यादव पर ग्रहण लग रहा है। न्यायालय ने संज्ञान लिया है। न्यायालय ने बिहार से दिल्ली की यात्रा कराई। इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टी के डिक्सनरी में राष्ट्रीवादी नेता को आतंकवादी कह रहे हैं और आतंकवादी को राष्ट्रवादी कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड ने दी मैट्रिक परीक्षार्थियों को राहत, अब 24 तक एडमिट कार्ड में करा सकते सुधार

chat bot
आपका साथी