बिहार के विकास में सात निश्चय महत्वपूर्ण : सांसद

सरकार के साथ निश्चय योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 10:52 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 10:52 PM (IST)
बिहार के विकास में सात निश्चय महत्वपूर्ण : सांसद
बिहार के विकास में सात निश्चय महत्वपूर्ण : सांसद

समस्तीपुर । सरकार के साथ निश्चय योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। इस योजना के पूर्ण होने पर बिहार की सूरत बदल जाएगी। उक्त बातें राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कही । वे शनिवार को मोरवा प्रखंड के चकसिकन्दर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षाें में यह योजना लोगों के विकास में सहायक होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्थानीय विधायक विद्यासागर ¨सह निषाद ने कहा कि शिक्षा से लेकर पेयजल और पक्की सड़क तक सभी योजनाओं का हल इस कार्यक्रम के तहत हो रहा है। सरकार के मुखिया लोगों के समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। विधायक ने कर्पूरी जयंती को ऐतिहासिक बनाने को लेकर हर वर्ग के लोगों को उसमे भाग लेने का आह्वान किया। चुरा- दही भोज में भाग लेने वाले लोगों के प्रति विधायक ने आभार व्यक्त किया। जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने कहा कि गर्मी के मौसम में इस बार पानी की समस्या नहीं होगी। क्योंकि हर घर नल का जल हर लोगों को स्वच्छ पेयजल देने के लिये तैयार है। इससे पहले विधायक ने सांसद, जिलाध्यक्ष, शिक्षाविद गया प्रसाद साह, डॉ. दुर्गेश राय, निर्मला देवी, शकुंतला देवी, अनिल ¨सह, अनिल ¨सह बाबा आदि को शाल और माला देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हुए सात निश्चय योजना को बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित बताया। धन्यवाद ज्ञापन पटोरी प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने किया। मौके पर पार्टी के नेता रामचन्द्र ¨सह कुशवाहा, युवा जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष सर्वेन्दू कुमार शरण, नगर अध्यक्ष अनस रिजवान, बिरिया देवी, रामपुकार भगत, शम्भू साह, कमरुल अंसारी, संजय साहनी, शिवदयाल साहनी, चौधरी साहनी, मलबाबू साहनी, मनोहर ¨सह, राजेश ¨सह, जमाल, कमाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी