अनुसंधान की धीमी गति पर लगाई फटकार

समस्तीपुर। स्थानीय मुफस्सिल थाना में रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. तनवीर अहमद ने कांडों की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 01:10 AM (IST)
अनुसंधान की धीमी गति पर लगाई फटकार
अनुसंधान की धीमी गति पर लगाई फटकार

समस्तीपुर। स्थानीय मुफस्सिल थाना में रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. तनवीर अहमद ने कांडों की समीक्षा की। डीएसपी ने समीक्षा के दौरान अनुसंधानकर्ताओं को भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कांडों के अनुसंधान में धीमी गति को देखते हुए अनुसंधानक को सख्त लहजे में चेतावनी दी। कांड के अनुसंधान में देरी होने फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने की बात कही। इसमें मुख्य रूप से शराब से जुड़े मामलों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने को कहा। होली पर्व को देखते हुए शराब कारोबारियों पर पूरी तरह से नकेल कसने की हिदायत दी गयी। डीएसपी ने थानाध्यक्ष के साथ हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटना, गिरफ्तारी, वारंट, गश्ती, वाहन चे¨कग आदि पर गहन विचार विमर्श किया। मौके पर थानाध्यक्ष कुमार कृति सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी