विश्व शांति का कार्य अनुशासित रूप से कर रहा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में प्रजापिता ब्रह्माबाबा का 52 वां स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशरथ मिश्र ने कहा कि यह संस्थान विश्व शांति का कार्य बहुत ही अथक और अनुशासित रूप से कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 11:18 PM (IST)
विश्व शांति का कार्य अनुशासित रूप से कर रहा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि
विश्व शांति का कार्य अनुशासित रूप से कर रहा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि

समस्तीपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में प्रजापिता ब्रह्माबाबा का 52 वां स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशरथ मिश्र ने कहा कि यह संस्थान विश्व शांति का कार्य बहुत ही अथक और अनुशासित रूप से कर रहा है। इसकी 140 देशों में 8,500 शाखाओं के द्वारा लाखों शांतिदूत समाज एवं विश्व में शांति स्थापना का महान कार्य कर रहे हैं। ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने विश्व शांति के कार्य के लिए अपना तन-मन-धन-जन, समय-श्वांस- संकल्प सब कुछ शिव बाबा के रचे रूद्र यज्ञ में अर्पित किया और जीवन पर्यंत विश्व शांति के कार्य को आगे बढ़ाया। 18 जनवरी 1969 को संपूर्ण स्थिति को प्राप्त किया, इसलिए यह दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

तरुण भाई ने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने विश्व शांति के लिए अपने जीवन में सर्वोच्च और सर्वश्रेष्ठ धारणाएं अपनाई। उनमें से कुछ सहज धारणाएं ऐसी हैं जिसे हम सभी अपनाकर स्वयं और सारे विश्व की शांति के लिए योगदान दे सकते हैं। सत्यता, अंतर्मुखता, क्षमाशीलता, गुणग्राही दृष्टि, सब को आगे बढ़ाने की भावना, सरलता आदि ऐसे ही कुछ गुण हैं।

कार्यक्रम को डॉ. डीके मिश्रा, डीके श्रीवास्तव, डॉ. दशरथ तिवारी, सतीश चांदना ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात ब्रह्मा बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और विश्व शांति के लिए संकल्प कराया गया। संचालन कृष्णा भाई ने किया। नारी युवा शक्ति पर संगोष्ठी आयोजित

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज में छात्र संघ के तत्वावधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के तहत युवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत इस अवसर पर नारी युवा शक्ति की प्रेरक विषय पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अध्यक्षता छात्र संघ अध्यक्ष जुली कुमारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉ. शंभु कुमार यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी और पुरुष में समानता का व्यवहार रहेगा तभी हमारी सृष्टि आगे बढेगी। महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं दिया गया है। समाज तभी उन्नत होगा जब बराबरी का दर्जा मिलेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. शारदा सिन्हा ने कहा कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है। मौके पर रुपा मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी