सीएसपी संचालक हत्यांकाड में पुलिस का हाथ खाली

समस्तीपुर। सीएसपी संचालक जितेंद्र गिरि की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 12:09 AM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 12:09 AM (IST)
सीएसपी संचालक हत्यांकाड में पुलिस का हाथ खाली
सीएसपी संचालक हत्यांकाड में पुलिस का हाथ खाली

समस्तीपुर। सीएसपी संचालक जितेंद्र गिरि की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस को इस मामले में अब तक अपराधियों का कोई सुराग नही मिला है। यही वजह है कि अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बताया जाता है कि हत्या के बाद से ही पुलिस जगह-जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल चुकी है। लेकिन अपराधियों को अब तक पहचान करने में नाकाम रही है। थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही है। एक के बाद एक घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। परंतु पुलिस उन अपराधियों को दबोचने में नाकाम रही है। बता दें कि चार दिन पूर्व ताजपुर थाना क्षेत्र के सोंगर गांव निवासी जितेंद्र गिरि की अपराधियों ने बैंक से रुपया निकलकर घर जाते वक्त रास्ते में कस्बे आहर गांव के बलुआही पोखर के निकट गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही 2 लाख 30 हजार रुपये भी लूट लिया था। इस घटना को लेकर ताजपुर कोल्ड स्टोरेज चौक पर आक्रोशित लेागों ने करीब 8 घंटे तक सड़क को जाम रखा था। जाम के दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज किया था। डीएसपी ने परिवार वालों को यह आश्वासन दिया था कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बावजूद अब तक पुलिस के हाथ खाली है।

chat bot
आपका साथी