मुसरीघरारी में पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिग अभियान

मुसरीघरारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के निर्देश पर एसआई धनेश्वर झा ने पुलिस जवानों के सहयोग से गुरुवार की सुबह मुसरीघरारी चौक पर सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 11:43 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 11:43 PM (IST)
मुसरीघरारी में पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिग अभियान
मुसरीघरारी में पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिग अभियान

समस्तीपुर । मुसरीघरारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के निर्देश पर एसआई धनेश्वर झा ने पुलिस जवानों के सहयोग से गुरुवार की सुबह मुसरीघरारी चौक पर सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान बिना कागजात एवं हेलमेट वाले कई वाहनों चालकों के वाहन को जब्त किया गया। वहीं बिना मास्क वाले एक दर्जन से अधिक लोगों से जुर्माना लेकर निशुल्क मास्क दिए गए। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आप सभी घर में रहें, सुरक्षित रहें। कोरोना संक्रमण अब उग्र रूप धारण करता जा रहा है। सुरक्षा एवं सतर्कता बरतने से ही इस संक्रमण से बचा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी