जंक्शन पर यात्री अपने सामानों को करा सकेंगे सैनिटाइज्ड एवं रैपिग

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर और दरभंगा जंक्शन पर यात्रियों को नई सुविधाओं की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 12:27 AM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 12:27 AM (IST)
जंक्शन पर यात्री अपने सामानों को  करा सकेंगे सैनिटाइज्ड एवं रैपिग
जंक्शन पर यात्री अपने सामानों को करा सकेंगे सैनिटाइज्ड एवं रैपिग

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर और दरभंगा जंक्शन पर यात्रियों को नई सुविधाओं की सौगात दी गई। शुक्रवार को इसकी शुरुआत भी की गई। जंक्शन पर यात्री अपने लगेज को ऑटोमेटिक सैनिटाइज्ड करा सकेंगे। लगेज रैपिग की भी सुविधा उन्हें मिलेगी। स्थानीय जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के प्रवेश द्वार के समीप लगेज सैनिटाइजेशन एवं रैपिग मशीन का शुभारंभ हुआ। इसमें यात्री अपनी इच्छानुसार अपना लगेज सैनिटाइज्ड, रैपिग अथवा दोनों करवा सकते हैं। रेलवे ने बुक बैगेज्ड डॉट कॉम नामक एजेंसी के साथ करार किया है। इस एजेंसी ने मंडल के दो स्टेशन पर ऑटोमेटिक मशीन से लगेज सैनिटाइज्ड करने की व्यवस्था शुरू करा दी है। सैनिटाइज्ड और रैपिग कराने के लगेंगे शुल्क

यात्रियों को मशीन से 25 किलोग्राम तक का सामान सैनिटाइजेशन कराने के लिए 10 रुपये डालने होंगे। इसके अलावा सैनिटाइज्ड और रैपिग दोनों कराने पर 50 रुपये लगेंगे। वहीं 25 किलोग्राम से अधिक का सामान सिर्फ सैनिटाइज्ड के लिए 20 और दोनों तरह की सुविधा लेने के लिए 70 रुपये लगेंगे।

chat bot
आपका साथी