देश की बड़ी जिम्मेदारी अब युवाओं के कंधे पर

अब देश की बड़ी जिम्मेवारी युवाओं को संभालनी है। इसके लिए युवा अपने को तैयार कर लें। युवाओं के इस देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 06:15 AM (IST)
देश की बड़ी जिम्मेदारी अब युवाओं के कंधे पर
देश की बड़ी जिम्मेदारी अब युवाओं के कंधे पर

समस्तीपुर। अब देश की बड़ी जिम्मेवारी युवाओं को संभालनी है। इसके लिए युवा अपने को तैयार कर लें। युवाओं के इस देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं के बल पर ही हम विश्व गुरु बन सकते हैं। उक्त बातें राज्यसभा सदस्य सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कही। आदर्श युवा मंडल तथा डॉटर्स डेवलपमेंट ग्रुप के द्वारा शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा समाज को दिग्भ्रमित होने से बचाएं। इस अवसर पर विधायक एज्या यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारे लिए आदर्श हैं और उनके बताए के मार्गों पर चलकर ही देश की प्रगति संभव है। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. अनंत नारायण दास ने किया। इस अवसर पर छात्रों के द्वारा विज्ञान तथा कला प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस आकर्षक प्रदर्शनी में एक से एक बढ़कर माडल बनाए गए थे। इस अवसर पर काफी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 5 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. ब्रह्मदेव प्रसाद कार्यी, द्वारिका राय सुबोध, ज्वाला सांध्यपुष्प, दुखित महतो भक्तराज, रामचंद्र चौधरी, वशिष्ठ राय वशिष्ठ सहित काफी संख्या में क्षेत्र के कवि शामिल हुए और अपनी उत्कृष्ट रचनाओं को सुनाकर श्रोताओं को विभोर कर दिया। आदर्श कला मंच द्वारा प्रस्तुत कला व विज्ञान मेला में भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह, प्रियंका सुमन, राजकपूर सिंह, उमाशंकर सिंह,अवधेश कुमार सिंह मोहन ठाकुर, राकेश मिश्रा, मनोरंजन मोदीन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उमाशंकर ठाकुर के साथ इन्द्रजीत कुमार, अविनाश कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, कुन्दन कुमार, सुधीर कुमार, कीर्ति कुमारी, पूजा कुमारी, जूली कुमारी आदि सक्रिय थे।

chat bot
आपका साथी