थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मी पर मुकदमा

ताजपुर थाना अंर्तगत हलई ओपी पर हुई वारदात मामले में दरबा निवासी रामप्रवेश सहनी ने प्रथम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां एक अभियोग पत्र दाखिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Mar 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 19 Mar 2017 03:01 AM (IST)
थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मी पर मुकदमा
थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मी पर मुकदमा

समस्तीपुर। ताजपुर थाना अंर्तगत हलई ओपी पर हुई वारदात मामले में दरबा निवासी रामप्रवेश सहनी ने प्रथम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां एक अभियोग पत्र दाखिल किया है। जिसमें थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसर्किमयों को आरोपित किया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि होली के दिन अंशु अभियोगी के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच अचानक हलई ओपी की सरकारी जीप ने उसे धक्का मारकर जख्मी कर दिया। इस दौरान आसपास के महिलाएं व साक्षीगण गाड़ी को रोकना चाहा, लेकिन थानाध्यक्ष ने अपनी कमर से पिस्टल निकाल कर लोगों को धमकाते हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया। डर के कारण लोग पीछे हट गए। वहीं प्रार्थी अपनी बच्ची को लेकर थाना पर गई तो थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस बल स्थानीय अपराधिक तत्वों के सहयोग से न्याय की गुहार करने वाले लोगों के साथ मारपीट व दु‌र्व्यवहार किए।

chat bot
आपका साथी