राजधानी एक्सप्रेस में आई नन्ही परी, चलती ट्रेन में महिला यात्रियों ने कराया नॉर्मल प्रसव

Bihar news राजधानी एक्सप्रेस में आयी नन्ही परी चलती ट्रेन में महिला यात्रियों ने कराया नॉर्मल प्रसव। इसके बाद ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन पर10.17 बजे पहुंची। रेलवे अस्पताल के एसीएमएस ने जच्चा बच्चा का किया प्राथमिक उपचार। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ।

By Vinod GiriEdited By: Publish:Wed, 31 Aug 2022 12:25 AM (IST) Updated:Wed, 31 Aug 2022 12:26 AM (IST)
राजधानी एक्सप्रेस में आई नन्ही परी, चलती ट्रेन में महिला यात्रियों ने कराया नॉर्मल प्रसव
यात्रा के दौरान महिला यात्री ने रोसड़ा स्टेशन के पास एक बच्ची को चलती ट्रेन में जन्म दिया। फोटो- कापी

समस्तीपुर, जासं। समस्तीपुर रेल मंडल के रोसड़ा-हसनपुर स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में एक महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। समस्तीपुर जंक्शन पर सोमवार की रात्रि राजधानी एक्सप्रेस के पहुंचते ही रेलवे अस्पताल के डा. गोविंद प्रसाद की टीम ने महिला की जांच की। फिर एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में मंगलवार को प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार हाजीपुर दौलतपुर के राजू राय अपनी पत्नी सुमन कुमारी के साथ कोच संख्या ए 4 में बर्थ संख्या 13 पर यात्रा कर रहे थे। उक्त दंपती गुवाहाटी से हाजीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन जब खगड़िया से खुली तो सुमन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। यात्रा के दौरान महिला यात्री ने हसनपुर और रोसड़ा स्टेशन के बीच रात 09:25 एक बच्ची को चलती ट्रेन में जन्म दिया। जिसे कोच में दो महिला सहयात्री की मदद से नॉर्मल प्रसव कराया गया। बाद में ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन पर करीब 10.17 बजे पहुंची। रेलवे अस्पताल के एसीएमएस गोविंद प्रसाद ने जच्चा बच्चा का प्राथमिक उपचार किया। फिर एंबुलेंस से प्रसूता को सदर अस्पताल में भेजकर भर्ती किया गया। जहां महिला चिकित्सक ने जांच पड़ताल की। फिर मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

महिला यात्री सुमन कुमारी के पति राजू राय ने बताया कि उन्हें रेलकर्मी एवं ट्रेन की महिला यात्रियों की मदद मिली। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। विदित हो कि यात्रा के दौरान महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने की सूचना पर गढ़हरा आरपीएफ पोस्ट के एएसआई आरपी मंडल, टिकट चेकिंग स्टाफ कुंतल नाथ, विवेक चक्रवर्ती और विश्वदीप डे को कुछ यात्रियों ने बताया कि कोच संख्या ए फोर कोच में एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रहा है। जानकारी मिलते ही इन रेल कर्मियों ने कंट्रोल को सूचना दी और समस्तीपुर में चिकित्सा सहायता में मुहैया करायी गयी।

chat bot
आपका साथी