बाढ़ पीड़ित परिवारों की सूची पर लगी मुहर

मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग ग्रामसभा व बाढ़ अनुश्रवण समिति सह निगरानी समिति की बैठक हुई।

By Edited By: Publish:Sat, 10 Sep 2016 12:43 AM (IST) Updated:Sat, 10 Sep 2016 12:43 AM (IST)
बाढ़ पीड़ित परिवारों की सूची पर लगी मुहर

समस्तीपुर। मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग ग्रामसभा व बाढ़ अनुश्रवण समिति सह निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें बाढ़ पीड़ित परिवारों की सर्वेक्षित सूची को अंतिम रूप दिया गया। माधोपुर सरारी पंचायत में तथा शुक्रवार की दोपहर राजपुर जौनापुर पंचायत में ग्राम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सर्वेक्षण के पश्चात मिली सूची को पारित किया और कई जगहों पर उसमें आवश्यक संशोधन भी किया। माधोपुर सरारी पंचायत में 3085 परिवारों को बाढ़ से ग्रस्त सूची में शामिल किया गया और इसे विधिवत् पारित किया गया। वही राजपुर जौनापुर में 3 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों की सूची पर समिति के सभी सदस्यों ने मुहर लगायी। माधोपुर सरारी पंचायत में सभा की अध्यक्षता मुखिया वीणा देवी ने की। वहां प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पूर्व प्रमुख कमलकांत राय, प्रमुख संगीता देवी, विनोद राय, शिवकुमारी देवी, अरूण पंडित, राजकुमार राय, अभिषेक कुमार, धर्मनाथ राय, आलोक कुमार एवं विभिन्न वार्ड के सदस्य भी मौजूद थे। दूसरी ओर राजपुर जौनापुर पंचायत में मुखिया रेखा देवी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन हुआ। जिसमें पंचायत सचिव राणा सत्येन्द्र ¨सह, पंसस वकील पासवान, प्रेम कुमार ¨सह, अशोक राम, पर्यवेक्षक जितेन्द्र कुमार राय सहित विभिन्न वार्ड के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी