राजद की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों युवा

राष्ट्रीय जनता दल की ओर से रविवार को रोसड़ा में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के चार दिन पूर्व निकाली गई यात्रा में काफी संख्या में युवाओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 01:31 AM (IST) Updated:Mon, 12 Aug 2019 06:29 AM (IST)
राजद की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों युवा
राजद की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों युवा

समस्तीपुर । राष्ट्रीय जनता दल की ओर से रविवार को रोसड़ा में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के चार दिन पूर्व निकाली गई यात्रा में काफी संख्या में युवाओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। स्थानीय यू आर कॉलेज परिसर से निकले सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। राजद अध्यक्ष पवन कुमार यादव एवं युवा अध्यक्ष अमरेश कुमार कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में उक्त यात्रा मब्बी चौक, खैरा, गोविदपुर एवं रोसड़ा शहर के महावीर चौक, सिनेमा चौक, नंद चौक, बड़ी दुर्गा स्थान, पांचुपुर समेत विभिन्न मार्गो से होते हुए यूआर कॉलेज में सभा के साथ समाप्त हुई। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष द्वय ने कार्यकर्ताओं को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया। सभा को सत्यम कुमार, रवि कुमार शर्मा, राजेश यादव, बैजू पासवान, सचिन कुमार, अंशु कुमार, रूपन मालाकार, किशोर कुमार, मिसबाहुल, पंकज यादव, रजनी यादव, मुरारी गुप्ता, हिरेश कुमार तथा मोहम्मद गुलाम आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी