लक्ष्य निर्धारण के साथ मिल में शुरू हुई गन्ने की पेराई

डोंगा पूजन के साथ ही शनिवार से हसनपुर चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 11:45 PM (IST)
लक्ष्य निर्धारण के साथ मिल में शुरू हुई गन्ने की पेराई
लक्ष्य निर्धारण के साथ मिल में शुरू हुई गन्ने की पेराई

समस्तीपुर। डोंगा पूजन के साथ ही शनिवार से हसनपुर चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू हो गई। इसके बाद डीसीएलआर जयकांत यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनियालाल यादव, अंचलाधिकारी आनंद चंद्र झा एवं थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कांटा का उद्घाटन कर गन्ने से लदी बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली का तौल कर पेराई सत्र 2019-20 का शुभारंभ किया। बताया गया है कि चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष महताब सिंह, वरीय गन्ना उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद राय, सीबी सिंह आदि ने हजारों की संख्या में जुटे किसान की मौजूदगी में दिल्ली से आए विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत डोंगा पूजन एवं हवन करते हुए गन्ना डालकर पेराई शुरू हुई। इसके बाद डीसीएलआर श्री यादव ने गेट नंबर-2 पर खड़ी बैलगाड़ी के बैलों को विधिवत पूजन कर आधुनिक तकनीक से बने तौल यंत्र के कार्यों का श्री गणेश किया। इस संबंध में गन्ना उपाध्यक्ष शंभु प्रसाद राय ने बताया कि पेराई सत्र 2019 -20 में करीब 70 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हसनपुर चीनी मिल परिक्षेत्र के 46 हजार एकड़ भूमि में गन्ना की खेती किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर चीनी मिल अब मिठास के साथ साथ लोगों के घरों में रोशनी जलाने के लिए 10 मेगावाट बिजली भी उत्पादन करना शुरू कर दिया है। 10 मेगावाट बिजली में 5 मेगावाट बिजली चीनी मिल अपने प्रयोग के लिए सुरक्षित रखेगी जबकि शेष 5 मेगावाट बिजली बिहार सरकार के हाथों बेचेगी। उन्होंने बताया कि पेराई सीजन 2019-20 में हसनपुर चीनी मिल का पेराई क्षमता बढ़ा दिया गया है। अब यह चीनी मिल प्रतिदिन 53 हजार क्विटल गन्ना पेराई आसानी से कर सकेगा। साथ ही चीनी मिल परिक्षेत्र के किसानों को चालान निर्गत करने के लिए कैलेंडर उपलब्ध करा दिया गया है। गन्ना आपूर्ति के साथ ही कैलेंडर के हिसाब से किसानों के घर स्वत: चालान पहुंच जाएगा। गन्ना मूल्य के भुगतान पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गन्ना मूल्य का निर्धारण सरकार करती है। सरकार द्वारा गन्ना मूल्य का निर्धारण करने पर उसी दर से भुगतान किया जाएगा। मौके पर किसान लालबहादुर यादव, डॉ. राम उचित राय, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रामनारायण मंडल, त्रिभुवननाथ राय, पूर्व मुखिया शिवचंद्र यादव, मुकुल राय, ललन सिंह, मुखिया रामसखा राय, कैलाश राय, मुखिया राजीव कुमार सिंह उर्फ पिकू, अमन कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, शंभू राय सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी