24 घंटे में 17 सेमी नीचे उतरी गंगा, फिर भी खतरा बरकरार

पटोरी प्रखंड में गंगा के जलस्तर में चौथे दिन 17 सेमी की कमी हुई। बावजूद इसके वह अब भी खतरे के निशान से 2.20 ऊपर बह रही है।

By Edited By: Publish:Tue, 30 Aug 2016 01:35 AM (IST) Updated:Tue, 30 Aug 2016 01:35 AM (IST)
24 घंटे में 17 सेमी नीचे उतरी गंगा, फिर 
भी खतरा बरकरार

समस्तीपुर। पटोरी प्रखंड में गंगा के जलस्तर में चौथे दिन 17 सेमी की कमी हुई। बावजूद इसके वह अब भी खतरे के निशान से 2.20 ऊपर बह रही है। वाया नदी भी कई नये क्षेत्रों में फैलने के बाद अब घटने लगी है। बाढ़ की स्थिति अभी भी क्षेत्र में भयावह बनी हुई है। लगभग दो दर्जन से अधिक गांव का सड़क संपर्क आज भी भंग है। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि महनार-मोहिउद्दीननगर पथ की मरम्मत शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही इस पर यातायात बहाल कर दी जाएगी। कई क्षेत्रों में अबतक सरकारी राहत नहीं पहुंच सकी है। पटोरी प्रखंड के ताराधमौन पथ, पटोरी-सरारी पथ, पटोरी-राजबब्बर चौक पथ पर अब भी कमर भर पानी बह रहा है। इसी प्रखंड के रूपौली, भगवानपुर चकसीमा, रूपौली चकसीमा, लोदीपुर धीर, अरैया, अदलपुर सहित कई गांव के आबादी वाले क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में जमा है और यहां की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग अब घर छोड़कर बाहर हैं।

chat bot
आपका साथी