सवर्ण आरक्षण के विरोध में महागठबंधन ने किया विरोध प्रदर्शन

समस्तीपुर। सवर्ण गरीबों को दस फीसदी आरक्षण दिए जाने एवं 13 विन्दु रोस्टर के विरोध में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 11:16 PM (IST)
सवर्ण आरक्षण के विरोध में महागठबंधन ने किया विरोध प्रदर्शन
सवर्ण आरक्षण के विरोध में महागठबंधन ने किया विरोध प्रदर्शन

समस्तीपुर। सवर्ण गरीबों को दस फीसदी आरक्षण दिए जाने एवं 13 विन्दु रोस्टर के विरोध में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भारत बंद के दौरान राजद, रालोसपा, हम, वीआइपी तथा एससी-एसटी से जुड़े हुए विभिन्न संगठनों ने इसमें भाग लिया। सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं बाजार की कुछ दुकानों को भी बंद कराने की कोशिश की। करीब दो घंटे तक यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया। इससे आमलोगों को परेशानी हुई। बंद में शामिल कार्यकर्ता केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। अनुमंडल कार्यालय के समीप ओवरब्रिज को जाम कर समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर यातायात बाधित किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों बंद का आंशिक असर दिखा। राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय के नेतृत्व में यह बंद किया गया। रालोसपा जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा समेत अन्य ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार गरीब विरोधी है। यह सरकार एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। मौके पर पूर्व एमएलसी रोमा भारती, पूर्व एमएलए रामचंद्र निषाद, मुनेश्वर सिंह, मो. अरमान सदरी, मो. अफरोज, प्रेम प्रकाश शर्मा, प्रो. राजेन्द्र भगत, मो. नसीम अब्दुल्लाह, जितेन्द्र सिंह चंदेल, पप्पू यादव, रेणु राज, पिकी राय, गुंजन देवी, सत्यविद पासवान, रामविनोद पासवान, रंजीत राय, प्रमोद राम, मन्नू पासवान, विश्वनाथ राम, राजेन्द्र राम, विमल पासवान, प्रदीप पासवान, अमरेश राय, मो. युसुफ, रामबरण महतो, मनोज कुमार राय, मो. फैयाज, मो. आफो, मो. आजार, रोशन यादव, लालबाबू महतो, शिव शंभू, छोटन खान, मो. सना, फैसल आलम मन्नू, जयशंकर राय, अरूण यादव, अजित राय, मुकेश सिंह, संजय पासवान, अरविद शर्मा, ओमप्रकाश यादव, मुन्ने, राकेश यादव, अब्दुल खालिक, महफूज आलम, आदित्य ठाकुर, अजीत कुमार चौधरी, लालबाबू महतो, मिथिलेश प्रसाद सिंह, रामकुमार सिंह, मुकेश कुमार, उपेन्द्र कुमार दास, रामकुमार, इन्द्रजीत कुमार, विवेकानंद राय, गणेश पासवान, अशोक कुमार, मनोज कुमार मेहता, जयशंकर प्रसाद सिंह, राजीव गुप्ता, रामसेवक राम, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, अमरजीत कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं युवा राजद के जिलाध्यक्ष अमरेश राय के नेतृत्व में भी बंद कराया गया। इस अवसर पर सतविद पासवान, संजय नायक, अनिल सिंह कुशवाहा, मो. युसूफ, मो. जावेद आलम। इधर, 13 रोस्टर के खिलाफ भारत बंद पर भाकपा माले एवं इनौस के कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम गोलंबर से जुलूस निकाला। मुख्य मार्गो का भ्रमण कर ओवरब्रिज पर आकर जाम में शामिल हो गए। कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में नारेबाजी की। सभा की अध्यक्षता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। संचालन फूल बाबू सिंह ने किया। इसमें मो. कम्मू, मुंशीलाल राय, किशेर राय, शिवकुमार सिंह, मो. असलम, मो. एजाज, प्रभात रंजन गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, नौशाद तौहिदी, मो. जाकीर, रामाधार महतो आदि ने संबोधित किया। इधर, संविधान बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में बहुजन क्रांति मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने दस प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण, तेरह प्वाइंट रोस्टर के विरोध में भारत बंद में शामिल हुए। इस दौरान राजन पासवान, कृष्णा प्रसाद, जगदीश महतो, अमरजीत सहनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रखंडों में भारत बंद का रहा आंशिक असर

ताजपुर,संस : सवर्ण आरक्षण और 13 प्वांइट रोस्टर के खिलाफ गठबंधन कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष महताब आलम विक्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोल्ड स्टोरेज चौक के निकट एनएच-28 जाम कर दिया। मौके पर रालोसपा जिला सचिव रंजीत कुशवाहा, प्राणेश्वर पासवान, राजद जिला उपाध्यक्ष अरमान सदरी, नुरूज्जोहा आफो, रजनीश कुमार, नवीन कुमार, सद्दाम हुसैन, रत्नेश यादव, आरिफ आलम, संजीव चौरसिया, हरेराम यादव, शिव यादव, हैदर अली, चंदन यादव, राजु, राकेश कुमार, इम्तेयाज हाशमी, दीपक कुमार, दिलदार हुसैन, राजन, आजाद, अमरेश राय, अमित यादव, परमानंद यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। दलसिंहसराय,संस: भारत बंद के समर्थन में राजद, सीपीआई, सीपीएम, रालोसपा, माले समेत गठबंधन कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 के सरदारगंज चौक को जाम कर दिया। मौके पर अमरेश सहनी, शंकर राम, नंदकिशोर महतो, चंदन प्रसाद, महेंद्र कुमार, स्वीटी प्रिया, नीलम देवी, जाबिर हुसैन, राजदीपक, बबलू कुमार पुंज्य, शम्भु चौधरी, रामदयालु महतो, प्रिस कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। खानपुर,संस: राजद प्रखंड अध्यक्ष कलाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने इलमासनगर चौक के समीप मगरदही घाट से गुदारघाट मार्ग को जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर रामबली चौधरी, श्यामबाबू जायसवाल, अरविद कुमार राय, संजय कुमार सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोरवा,संस: सवर्णों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण के विरोध में भीम आर्मी तथा राजद समेत महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने चकलालशाही चौक पर सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया। विक्रमपुर में कमल पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया। मौके पर मनोज राम, युवा राजद अध्यक्ष मुन्ना यादव, संतोष राय, रत्नेश कुमार, अकलू राम, लखन सहनी, युवा राजद जिला महासचिव अरुण कुमार निराला, प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय, सुधीर राय, मनोज राय, उमेश राय, आलोक सिंह, राकेश सिंह, मुकेश राय आदि मौजूद रहे। शाहपुर पटोरी, संस: भारत बंद के समर्थन में गठबंधन कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क यातायात बाधित रहा। नेतृत्व राजद नेत्री अनिता कुमारी ने किया। स्टेशन चौक पर राजद जिला सचिव रणवीर यादव, चंदन चौक पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अरविद कुमार राय उर्फ डोमन राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया। मौके पर जाप नेता सत्येन्द्र कुमार राय, राजद नेता रामार्चा प्रसाद राय, अखिलेश कुमार, लखीन्द्र कुमार राय, शिवनाथ साह, जिला महासचिव हर्ष आनंद यादव, मोहन यादव, विवेक राय, चंदन कुमार, अमित कुमार, रोशन कुमार, धीरज कुमार, रालोसपा नेता विजय कुमार गुप्ता, कुणाल राज, सुधीर कुमार राय, राजेश राय, अविनाश राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उजियारपुर, संस: प्रखंड के चंदौली चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर बंद का समर्थन किया। दलसिंहसराय-विसनपुर पथ की यातायात को बाधित किया। इससे आधा दर्जन छोटे और बड़े वाहन लगभग दो घंटे तक जाम में फंसा रहा।नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय ने किया। मौ़के पर अशोक कुमार राय, रामाधार राय, मुकेश कुमार, लालो सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी