बूथ स्तर से संगठन को सशक्त बनाने का निर्णय

रोसड़ा में प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक मुरादपुर पैक्स भवन परिसर में शनिवार को हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की। बैठक के दौरान प्रदेश जद (यू) प्रभारी उपेंद्र पासवान ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का रीढ़ बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 12:55 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 12:55 AM (IST)
बूथ स्तर से संगठन को सशक्त बनाने का निर्णय
बूथ स्तर से संगठन को सशक्त बनाने का निर्णय

समस्तीपुर । रोसड़ा में प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक मुरादपुर पैक्स भवन परिसर में शनिवार को हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की। बैठक के दौरान प्रदेश जद (यू) प्रभारी उपेंद्र पासवान ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का रीढ़ बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने की अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सरकार की योजनाओं से शत प्रतिशत लोगों को लाभान्वित करने में सहयोग की अपील की। वही जिला प्रभारी राम बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में प्रखंड के सभी बूथों पर अध्यक्ष एवं सचिव का प्रावधान व नियम के अनुरूप चयन करने को कहा। मौके पर पंचायत अध्यक्षों व पार्टी कार्यकर्ताओं समेत राज्य परिषद सदस्य रामदेव महतो, गणेश सिंह, निर्मल झा, अशोक सिंह, अजय महतो, सीताराम महतो, संजय सिंह, प्रभात कुमार, अवधेश महतो, श्याम शंकर चौधरी, धीरज महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी