कंटेनमेंट जोन सील, ड्रोन से रखी जा रही नजर

जिला प्रशासन द्वारा शहर के मूलचंद रोड व शेखटोली मुहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में दोनों क्षेत्र में लगभग पांच सौ मीटर दायरे को सील कर दिया गया। इस जोन के अंदर सभी दुकानों को बंद करा दिया गया। सड़क पर बांस बल्ला लगाया गया है। वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध है। पूरे क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 12:37 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:08 AM (IST)
कंटेनमेंट जोन सील, ड्रोन से रखी जा रही नजर
कंटेनमेंट जोन सील, ड्रोन से रखी जा रही नजर

समस्तीपुर । जिला प्रशासन द्वारा शहर के मूलचंद रोड व शेखटोली मुहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में दोनों क्षेत्र में लगभग पांच सौ मीटर दायरे को सील कर दिया गया। इस जोन के अंदर सभी दुकानों को बंद करा दिया गया। सड़क पर बांस बल्ला लगाया गया है। वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध है। पूरे क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। बता दें कि शहर में एक कोरोना पॉजिटिव व्यवसायी की मौत के बाद मंगलवार को धनी आबादी के बीच एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इससे व्यवसायी व स्थानीय लोग आशंकित हैं। जिला प्रशासन से व्यवसायिक गतिविधियों को सुबह 11 से शाम 6 बजे तक ही जारी रखने की मांग की है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव के निवास स्थल व आसपास के क्षेत्र में सर्वे भी किया गया है। कोरोना मरीजों के कंटेक्ट ट्रेसिग कराई जा रही है। कंटेनमेंट जोन को सील कराने पहुंचे जिला प्रशासन को स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। सदर अनुमंडल ने पदाधिकारी अशोक मंडल ने बताया कि कंटेनमेंट जोन को सील कर दिया गया है। आवाजाही पर प्रतिबंध है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी दत्ता, अंचलाधिकारी धर्मेन्द्र पंडित, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। ड्रोन से कंटेनमेंट जोन की पहरेदारी

शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उसके निवास स्थल व आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां जगह-जगह बैरियर लगा दिया गया है। आवाजाही पर प्रतिबंध है। ड्रोन कैमरे से लोगों की निगरानी रखी जा रही है। एक सौ से अधिक दुकानों पर लगा ताला

मुलचंद रोड स्थित कंटेनमेंट जोन के अंदर लगभग एक सौ अधिक हॉलसेलर की दुकान है। इसमें अधिकांश दवा के थोक व्यवसायी है। जिला प्रशासन द्वारा सभी दुकानों व प्रतिष्ठानों को सील करा दिया गया है। स्थानीय व्यवसायियों ने भी जिला प्रशासन का सहयोग किया। जानकारी मिलते ही स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद कर ली। बिना मास्क लोगों से वसूला जुर्माना

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक मंडल व नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में शहर में सघन अभियान चलाया गया। बिना मास्क मास्क चल रहे लोगों से जुर्माना वसूला गया। दुकानदार व ग्राहकों को भी चालान किए गए। प्रति व्यक्ति 50 रुपये जुर्माना लेकर लोगों को मास्क दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। शहर के मारवाड़ी बाजार, गोला रोड, स्टेशन रोड में सघन अभियान चलाकर 20 लोगों को चालान किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाने की अपील की।

chat bot
आपका साथी