बाल संसद से बच्चों में होता है नेतृत्व क्षमता का विकास

समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खतुआहा में प्रखंडाधीन 46 मध्य विद्यालयों के बाल संसद के प्रधानमंत्री और संयोजक शिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला गुरुवार को आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 11:14 PM (IST)
बाल संसद से बच्चों में होता है नेतृत्व क्षमता का विकास
बाल संसद से बच्चों में होता है नेतृत्व क्षमता का विकास

समस्तीपुर। खानपुर, प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खतुआहा में प्रखंडाधीन 46 मध्य विद्यालयों के बाल संसद के प्रधानमंत्री और संयोजक शिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला गुरुवार को आयोजित हुआ। इस कार्यशाला का उद्घाटन जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी, अंचलाधिकारी मो. रियाज शाही, बीईओ अनिल कुमार ठाकुर एवं आनंदशाला के डीपीओ प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसे सम्बोधित करते हुए जिला पार्षद ने कहा कि बाल संसद के गठन से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। बच्चे कल के भविष्य हैं। हम उन्हें जिस प्रकार की शिक्षा देंगे, आगे चलकर वे वैसा ही बनेंगे। इसलिए हमें बेहतर शिक्षा देनी होगी। बीडीओ ने कहा कि आनंदशाला का आयोजन काफी सराहनीय है। प्रखंड के सभी विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। सीओ ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास शिक्षक ही कर सकते हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि वे बच्चों को निखरने दें। उसे पूरा अवसर दें। कार्यक्रम में 10 मध्य विद्यालयों के बाल संसद की टीम ने अपने-अपने विद्यालयों में हो रहे बदलाव की कहानी सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनमोहन चौधरी ने की। संचालन शिक्षक लाल बाबू ने किया। समाजसेवी त्रिपुरारी झा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से विद्यालय में एक पेड़ लगवाया। वही बेहतर प्रदर्शन वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को अंजू प्रिया, रंजय सिन्हा, अनन्या, नूपुर, अजीम, रजनीश, नितेश कुमार, प्रखंड साधन सेवी श्याम कुमार पांडेय, राजीव कुमार झा, संकुल समन्वयक परमानंद सहनी, सुबोध कुमार, रंजीत कुमार राय, राम प्रवेश राय, कमल कांत राय शिक्षक मिथलेश झा, गणेश प्रसाद, फूल हसन अंसारी, किशोर कुमार, अमरेंद्र कुमार,चंदन कुमार आदि ने सम्बोधित किया।

chat bot
आपका साथी