मकर संक्रांति पर गरीब-गुरबों के बीच कंबल वितरित

मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को मोहनपुर में गरीबों के बीच कंबल वितरित किया गया। मोहनपुर प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा ने पांच सौ से अधिक गरीब-गुरबों और विधवा के बीच कंबल चूड़ा व दही का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 11:49 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 11:49 PM (IST)
मकर संक्रांति पर गरीब-गुरबों के बीच कंबल वितरित
मकर संक्रांति पर गरीब-गुरबों के बीच कंबल वितरित

समस्तीपुर । मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को मोहनपुर में गरीबों के बीच कंबल वितरित किया गया। मोहनपुर प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा ने पांच सौ से अधिक गरीब-गुरबों और विधवा के बीच कंबल, चूड़ा व दही का वितरण किया गया। श्री झा ने कहा कि मकर संक्रांति पर दान देने की प्रथा है। गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता है। गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा के करने के समकक्ष है। गरीबों के बीच भीषण सर्दी के चलते सहयोग किया गया है। जिससे कड़ाके की ठंड से अपना बचाव कर सकें। गरीबों के उत्थान के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। गरीब और असहाय लोगों को ऐसे मौसम में सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है। मौके पर सरपंच रेणु देवी, कृष्ण मोहन झा, शिल्पा झा, संजीव कुमार झा, आसित रंजन झा, जितेंद्र कुमार झा, सागर राय, जुगल पासवान, आयुष कुमार झा सहित अन्य उपस्थित रहे। संस्था की ओर से गरीबों के बीच किया दान

शहर के मालगोदाम रोड में बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गरीबों के बीच तिल, चूड़ा, गुड़ सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। एक नई पहचान संस्था के सचिव आलोक कुमार सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा ऐसे कार्यक्रम का ध्येय है कि रुपये के अभाव में कोई भी व्यक्ति पर्व के दिन भूखा ना रहे। समाजसेवी केशव किशोर ने कहा कि अन्न दान सबसे बड़ा दान होता है। गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट से हमें नई प्रेरणा मिलती है। रालोसपा जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सामर्थयवान लोगों को गरीबों की मदद करनी चाहिए। मौके पर डॉ. विजय शंकर सिंह, निरेन्दु रक्षित, रंजीत कुमार, रेणु पूर्वे, प्रभात सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी