नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाला जुलूस

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिथान में जुलूस निकाला। जुलूस में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और तख्तियां लिए हुए थे। जिस पर लिखा हुआ था- हमें एनआरसी चाहिए हम सीएए का समर्थन करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 12:21 AM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 06:15 AM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाला जुलूस
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाला जुलूस

समस्तीपुर । नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिथान में जुलूस निकाला। जुलूस में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और तख्तियां लिए हुए थे। जिस पर लिखा हुआ था- हमें एनआरसी चाहिए, हम सीएए का समर्थन करते हैं। सीएए को लेकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दे रहे थे। जुलूस बिथान बड़ी ठाकुरबाड़ी से शुरू हुई। यह चांदनी चौक, दुर्गा स्थान, जगन्न्नाथ चौक, थाना चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। जुलूस का नेतृत्व करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन कानून के जरिए देश के लाखों लोगों को बेहतर जिदगी जीने का अधिकार दिया है, जो वर्षाें से शरणार्थी का जीवन जी रहे थे। लाखों लोगों के आंसू को पोछने का काम किया है। यह कानून कहीं से भी देश के किसी भी नागरिक को अहित पहुंचाने वाला नहीं, बल्कि पड़ोसी देश के उन अल्पसंख्यकों के लिए है जो वहां प्रताड़ित होकर भारत में वर्षों से शरण लिए हैं। उन्हें बेहतर जीवन जीने का अधिकार दिया गया है। उन्होंने विरोधियों पर इस कानून को लेकर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश बताया। एनआरसी कानून अभी आया नही है, यदि आता भी है तो वह सिर्फ घुसपैठियों को देश से निकालने के लिए होगा न कि भारत के किसी भी नागरिकों को। देश के किसी भी नागरिक को इन कानूनों से कोई नुकसान नही होने वाला है। मौके पर फुलेश्वर यादव, संजय कुमार गुप्ता, रामबालक सिंह, रोशन कुमार, राम स्वरस यादव, सूरज जायसवाल, ललितेश्वर कुमार, अविनाश कुमार सर्राफ, रिकू पूर्वे, सनातन कुमार, प्रीतम नायक, चंदू पूर्वे, सुशील शर्मा, श्याम कुमार, नितेश्वर राउत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी