नपं के बजट आंशिक संशोधन कर किया अनुमोदन

समस्तीपुर। रोसड़ा नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति की बैठक मुख्य पार्षद रेणु देवी की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 04:53 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 04:53 PM (IST)
नपं के बजट आंशिक संशोधन कर किया अनुमोदन
नपं के बजट आंशिक संशोधन कर किया अनुमोदन

समस्तीपुर। रोसड़ा नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति की बैठक मुख्य पार्षद रेणु देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 28 लाख 42 हजार 771 रूपये मुनाफा का बजट प्रारूप का आंशिक संशोधन के बाद अनुमोदन किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा पेश बजट के प्रारूप में 96 करोड़ 27 लाख 47 हजार 225 रूपये का आय तथा 95 करोड़ 99 लाख 04 हजार का व्यय दर्शाया गया है। वहीं आय के मद में पूर्व से जमा राशि 15 करोड़ 65 लाख 79 हजार 283 रूपये को भी दिखाया गया है। प्रारूप पर घंटों चर्चा एवं विचार विमर्श के पश्चात सदस्यों ने आंशिक रूप से सुधार करते हुए सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सदस्यों द्वारा किये गए संशोधन के अनुरूप बजट के प्रारूप को तैयार कर दिया गया है। आम नागरिकों के लिए आपति दर्ज करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। बैठक में अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी के अलावा उप मुख्य पार्षद अरूण कुमार तथा सदस्य फरीद अली अंसारी एवं मनोज कुमार पूर्वे के साथ-साथ नपं कर्मी जितेन्द्र कुमार आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी