नाराज स्टेशन मास्टरों ने भरी हुंकार

ओवरटाइम एरियर भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन समस्तीपुर मंडल के बैनर तले स्टेशन मास्टर व अन्य कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष बुधवार को एक दिनी धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 12:17 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 12:17 AM (IST)
नाराज स्टेशन मास्टरों ने भरी हुंकार
नाराज स्टेशन मास्टरों ने भरी हुंकार

समस्तीपुर । ओवरटाइम एरियर भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन समस्तीपुर मंडल के बैनर तले स्टेशन मास्टर व अन्य कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष बुधवार को एक दिनी धरना दिया। धरनास्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए मंडल सचिव मनोज कुमार ने स्टेशन मास्टर व कर्मियों की समस्या पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार रात्रि ड्यूटी भत्ता पात्रता 43 हजार 6 सौ रुपये वेतन का सिलिग निर्धारित किया गया है। इससे ऊपर कार्य करने वाले कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी भत्ता नहीं दिया जाएगा। लेकिन, उसी काम को करने के लिए 43 हजार 6 सौ रुपये से नीचे के कर्मचारी को रात्रि डयुटी भत्ता दिया जाएगा। इसे सरकार का काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि गत 2 अक्टूबर से मंडल में छात्र शिक्षक भत्ता, ओवर टाइम एरियर, नेशनल होलीडे भत्ता का भुगतान भी नहीं किया गया है। आइस्मा के भूतपूर्व जोनल अघ्यक्ष मुन्द्रिका प्रसाद सिंह ने कहा कि रेल परिचालन में आवश्यक सेवा से जुड़े रेल कर्मचारी तीनों ही शिफ्ट में काम करते हैं। इसमें कार्य में वरीय और कनीय दोनों कर्मी शामिल होते हैं। ऐसे में यह आदेश आश्चर्यचकित करने वाला है। मंडल वित्त सचिव अखिलेश कुमार ने स्टेशन मास्टरों के वेतन में कटौती को तत्काल रोकने की मांग की। साथ ही रात्रि डयुटी भत्ता में सिलिग को अनुचित बताते हुए तत्काल आदेश को वापस लेने की मांग की। इसके अलावे टिकट चेकिग एसोसिएशन, गार्ड काउंसिल, एलारसा, गाड़ी नियंत्रण एसोसिएशन, रिटायर्ड स्टेशन मास्टर कर्मचारी संघ आदि संगठनों ने भी मांगों का समर्थन किया। घरना में मंडल के विभिन्न छोटे बड़े स्टेशन के 125 स्टेशन मास्टर व कर्मचारी शामिल हुए। मौके पर मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार झा, भूतपूर्व मंडल सचिव राजन विरनवे, जोनल वित्त सचिव निलेश कुमार, बीएन चौधरी, अखिलेश, अमरेश झा, कुमार विवेक, सतीश कुमार सिन्हा, तहसीन असरफ, हरीश कुमार सिंह, हैदर अली, अमित ठाकुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी