80 प्रतिशत घरों में शौचालय नहीं, खुले में शौच जाते लोग

खानपुर प्रखंड की खानपुर भोरे जयराम पंचायत। यहां की सबसे गंभीर समस्या यह है कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना के बावजूद 80 प्रतिशत परिवारों के घरों में शौचालय नहीं बना।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:09 AM (IST)
80 प्रतिशत घरों में शौचालय नहीं, खुले में शौच जाते लोग
80 प्रतिशत घरों में शौचालय नहीं, खुले में शौच जाते लोग

समस्तीपुर । खानपुर प्रखंड की खानपुर भोरे जयराम पंचायत। यहां की सबसे गंभीर समस्या यह है कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना के बावजूद 80 प्रतिशत परिवारों के घरों में शौचालय नहीं बना। लोग खुले में शौच जा रहे। हर घर नल जल योजना के अंतर्गत मात्र तीन वार्ड में कछुए की चाल से कार्य हो रहे हैं। 11 वार्ड में अब तक बोरिग भी नहीं की गई। किसी भी गली में सड़क निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। पंचायत में मनरेगा का कार्य ठप है। मजदूर अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए अन्य प्रदेश पलायन कर रहे। विद्यालय में छात्र के अनुपात शिक्षकों प्रतिनियुक्त नहीं हैं। इसके कारण छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अमसौर गांव के तीन वार्डो में करीब 4000 हजार आबादी है। इसमें मात्र एक नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भुईयां स्थान है। वहां पेड़ की छांव में बच्चों के भविष्य का निर्माण हो रहा है। विद्यालय के लिए भूमि भी उपलब्ध है, फिर भी भवन निर्माण नहीं हो रहा है। चौपाल में विजय कुमार आजाद, लाल बाबू प्रसाद, अशोक कुमार पासवान, राजेश कुमार, बालानंद सहनी, अशोक सहनी, ऐतवारी सहनी, प्रवीण कुमार सहनी, शाहनावाज हुसैन, नरेश सहनी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यो की रफ्तार काफी धीमी है। मात्र तीन वार्डो में ही नल जल योजना का कार्य हुआ है। शौचालय निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। विद्यालय में शिक्षकों का अनुपात काफी कम है। स्थानीय लोगों को काफी समस्याएं हैं।

विजय कुमार आजाद गांव में मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है। उच्च शिक्षा के लिए काफी दूर जाना होता है। प्राइमरी विद्यालय में भी शिक्षकों का अनुपात काफी कम है।

लाल बाबू प्रसाद

किसानों को अनाज रखने का कोई साधन नहीं है। यत्र-तत्र रखने के कारण काफी मात्रा में अनाज बर्बाद हो जाता है। अनाज की उचित कीमत भी नहीं मिल पाती है।

अशोक कुमार पासवान

पंचायत में विकास कार्यो पर बिचौलियों का दबदबा है। किसानों को अनाज की उचित कीमत नहीं रही है। किसानों की समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौन हैं।

राजेश कुमार

पशुपालक किसानों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। कठिन परिश्रम के बावजूद पशुपालक हताश हैं। पंचायत स्तर पर पशुओं के देख रेख व चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं है।

ऐतवारी सहनी

पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का प्रयास करूंगा। पैक्स के माध्यम से किसानों को समय-समय पर खाद बीज दी जाएगी। इसके अलावे किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

प्रवीण कुमार झा नवनिर्वाचित, पैक्स अध्यक्ष

बीपीएल त्रुटि के कारण 500 सौ परिवारों को सरकारी आनाज से वंचित होना पड़ रहा है। वर्षो से लाभुकों को पेंशन नहीं मिल रही है।

शहनवाज हुसैन

पंचायत में विकास के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं का हल निकाला जाता है। जल्द ही सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर दिखने लगेंगी।

अनिता देवी मुखिया एक नजर इधर

पंचायत में वार्ड .14

आबादी ......... 15000 हजार,

बुनियादी विद्यालय ........01

प्राथमिक विद्यालय......04

उच्च विद्यालय ........1

आंगनबाड़ी केंद्र संचालित ....14

भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्र ....07

पंचायत भवन.........0

मनरेगा भवन.........1

पंचायत सरकार भवन......0

नलजल योजना संचालित .....3

नलजल कार्य ठप..... 11

स्वास्थ्य केंद्र ..........0

पैक्स भवन.........जर्जर

पंचायत सरकार भवन.......0

chat bot
आपका साथी