मानस महायज्ञ को ले भूमि पूजन

समस्तीपुर : प्रखंड क्षेत्र के भानपुर महावीर स्थान में संचालित नौ दिवसीय राम चरित्र मानस का अखंड पाठ एवं मानस महायज्ञ के लिए भूमि पूजन हुई।

By Edited By: Publish:Sun, 01 Jan 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 01 Jan 2017 03:01 AM (IST)
मानस महायज्ञ को ले भूमि पूजन

समस्तीपुर : प्रखंड क्षेत्र के भानपुर महावीर स्थान में संचालित नौ दिवसीय राम चरित्र मानस का अखंड पाठ एवं मानस महायज्ञ के लिए भूमि पूजन हुई। उक्त जानकारी महावीर स्थान के महात्मा चंद्र भूषण महाराज ने देते हुए बताया कि 29 जनवरी 2017 को नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव¨लग की स्थापना की जाएगी। साथ ही नौ दिवसीय मानस महायज्ञ भी प्रारंभ होगी। इस अवसर पर राम कथा, राम लीला एवं महात्माओं द्वारा प्रवचन किया जाएगा। कार्यक्रम पंडित नीलमणी कंठ झा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई।

मौके पर पुजारी जवाहर दास, व्यास राम सरोज राय, मुखिया कृष्ण कुमार राय, दिलीप मंडल, बिलटू मंडल, रामचंद्र मंडल, ¨सघेश्वर मंडल, सिया राम मंडल, लाल बाबू राय, लाला राय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी